{"_id":"66413dca64db18d22c0f6194","slug":"doctor-arrested-digitally-and-defrauded-of-rs-443-crore-case-registered-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-30770-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर 4.43 करोड़ की ठगी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर 4.43 करोड़ की ठगी, केस दर्ज
विज्ञापन
सीबीआई अधिकारी बनकर दिया वारदात को अंजाम, खाते में घोटाले का पैसा आने का भय दिखाया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर ठगों ने सीबीआई जांच के नाम पर एक डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर करीब 4.43 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने सीबीआई अधिकारी बनकर धमकी दी थी कि उनके खाते में जेट एयरवेज के नरेश गोयल द्वारा किए गए घोटाले से 2 करोड़ रुपये आए हैं। शिकायत पर साइबर थाना वेस्ट पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
सेक्टर चार निवासी डॉ. राकेश शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 अप्रैल को उनके पास मुंबई पुलिस स्टेशन से व्हाट्सएप कॉल आई थी। पुलिस स्टेशन के एक सब इंस्पेक्टर ने बताया कि आपके आधार कार्ड से केनरा बैंक में खाता खोला गया है। इस खाते में नरेश गोयल द्वारा किए गए जेट एयरवेज घोटाले से संबंधित 2 करोड़ रुपये आए हैं। आरोपी ने परिवार की पूरी जानकारी, करियर संबंधी जानकारी, बैंक खाते का विवरण लेने के बाद कहा कि जांच सीबीआई अधिकारी नवजोत सिम्मी द्वारा की जाएगी, क्योंकि इस अपराध के लिए गिरफ्तारी वारंट है। इसकी जांच व्हाट्सएप पर की जाएगी क्योंकि आप एक वरिष्ठ नागरिक है और मुंबई पुलिस स्टेशन नहीं आ सकते। अधिकारी ने उन्हें सख्त चेतावनी दी कि यह बात किसी को न बताए क्योंकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है। इस तरह उन्हें जांच के नाम पर कई घंटे तक डिजिटल अरेस्ट किया गया। साइबर ठग ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर आपराधिक मामला सूचीबद्ध है और आप खुद भी देख सकते हैं। सीबीआई अधिकारी नवजोत सिम्मी ने 9 अप्रैल को जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि अवैध लेनदेन का पता लगाने के लिए बचत खाते और म्यूचुअल फंड को जांच के दायरे में रखा जाएगा। 9 से 25 अप्रैल तक 4.43 करोड़ रुपये का लेन देन किया गया । 28 अप्रैल को पूरी बात बेटे को बताई। उसने बताया कि पहले भी इसी तरह के मामले सामने आए हैं, इसलिए धोखाधड़ी हो सकती है। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और रविवार को केस दर्ज किया गया।