फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Do not stop vehicles carrying elderly and small children unnecessarily: DCP

बुजुर्ग व छोटे बच्चे जिन वाहनों में बैठे हों, उन्हें बेवजह न रोकें : डीसीपी

Mon, 25 May 2026 07:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Do not stop vehicles carrying elderly and small children unnecessarily: DCP
जनरल परेड के दौरान पुलिस उपायुक्त यातायात ने दिए सख्त दिशा-निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुलिस उपायुक्त यातायात प्रतीक गहलोत की ओर से सोमवार को जनरल परेड का आयोजन किया गया। इसमें यातायात पुलिस में तैनात लगभग 152 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया। परेड के दौरान पुलिस उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस उपायुक्त यातायात प्रतीक गहलोत ने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वाहन चेकिंग के दौरान उन वाहनों को अनावश्यक रूप से न रोके जिनमें वरिष्ठ नागरिक व छोटे बच्चे मौजूद हों। उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े व ड्रिंक एंड ड्राईव के नाके के दौरान गहनता से चेकिंग करके नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाए। इससे रात में भी आमजन की सुरक्षा औऱ अधिक सुनिश्चित की जा सकें।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त यातायात ने सभी यातायात निरीक्षक, जोनल अधिकारियों व अन्य कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शहर में किसी भी स्थान पर यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए। विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, मुख्य मार्गों, बाजारों एवं चौराहों पर लगातार निगरानी रखते हुए यातायात संचालन को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि सभी कर्मचारी ड्यूटी के दौरान साफ-सुथरी वर्दी पहने, अनुशासित रहे तथा आमजन के साथ विनम्र व्यवहार करे। उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस का व्यवहार ही आमजन के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत बनाता है। पुलिस उपायुक्त यातायात ने सभी कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी एवं ईमानदारी के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया, ताकि गुरुग्राम में यातायात व्यवस्था को और अधिक बेहतर एवं सुरक्षित बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed