फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   District headquarters will remain in Narnaul: CM

नारनौल में ही रहेगा जिला मुख्यालय : सीएम

Sat, 13 Feb 2021 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
District headquarters will remain in Narnaul: CM
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि महेंद्रगढ़ का जिला मुख्यालय नारनौल में ही रहेगा। नारनौल जिला मुख्यालय बचाओं संघर्ष समिति तथा अन्य संगठनों से बातचीत के दौरान उन्होंने ये आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव भी सीएम से मिले थे। इस बारे में उन्होंने अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जिला मुख्यालय को बदलने का सरकार का कोई इरादा नही है। इसके लिए नारनौल के लोगों को किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। सीएम से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि सरकार द्वारा 4 फरवरी 2021 को जारी पत्र के अनुसार 10 फरवरी से प्रत्येक मंगलवार को जिले के सभी आला अधिकारी महेंद्रगढ़ बैठकर कार्य करेंगे। अगर मंगलवार को राय मलिकपुर बायल के किसी व्यक्ति को किसी सरकारी कार्य से अफसरों से मिलना पड़ेगा तो उन्हें महेंद्रगढ़ जाकर मिलना पड़ेगा, जिसकी दूरी लगभग 70 किलोमीटर पड़ जाएगी । इससे आम नागरिक और व्यापारियों को भी परेशानी होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि नारनौल का इतिहास करीब 450 साल पुराना है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में संघर्ष समिति के प्रधान अशोक यादव, हरियाणा व्यापार मंडल के जिला प्रधान बजरंगलाल अग्रवाल, नांगल चौधरी पंचायत समिति के चेयरमैन सुरेश यादव, निजामपुर पंचायत समिति चेयरमैन प्रतिनिधि जोगिंदर सिंह, करण सिंह यादव, राकेश महता, उमराव सिंह कौशिक, चंद्र प्रकाश, ओम प्रकाश यादव, हरियाणा व्यापार मंडल के जिला महासचिव संदीप नूनीवाला, हरियाणा व्यापार मंडल मंडी अटेली के प्रधान रतन लाल गर्ग, जिला उपप्रधान राकेश अग्रवाल, सुभाष यादव एडवोकेट, विजयपाल चौधरी एडवोकेट, दयानंद यादव एडवोकेट, विजय सिंह यादव एडवोकेट, पवन यादव एडवोकेट जिला पार्षद प्रतिनिधि कमल चौधरी, कमल फौजी दनचौली, राजकुमार दनचौली, राकेश दनचौली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed