फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   District Forest Officer won gold in sports competition

Gurugram News: खेलकूद प्रतियोगिता में जिला वन अधिकारी ने जीता स्वर्ण

Wed, 15 Mar 2023 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
District Forest Officer won gold in sports competition
खेलकूद प्रतियोगिता में जिला वन अधिकारी ने जीता स्वर्ण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। पंचकूला में आयोजित अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में नूंह जिला वन अधिकारी विजेंद्र सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। विजेंद्र सिंह इससे पूर्व भी वर्ष 2020 में आयोजित इसी प्रतियोगिता की ब्रिज इवेंट में एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीत चुके हैं। बीच के दो वर्षों में कोरोना के कारण यह प्रतियोगिता आयोजित नहीं कराई गई थी। डीएफओ विजेंद्र सिंह ने बताया कि ब्रिज इवेंट एक टीम गेम है जिसमें एक टीम में तीन खिलाड़ी भाग लेते हैं। उनकी टीम में उनके अलावा डीएफओ विरेंद्र गिल व रविंद्र धनखड़ के बेहतर प्रयासों के चलते वह स्वर्ण व रजत पदक जीत पाए। उन्होंने बताया कि 10 मार्च से 14 मार्च तक पंचकूला में चली 26वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया था। जिसमें सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों एवं अनुसंधानों के लगभग ढाई हजार से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। वन अधिकारी ने अपनी इस दोहरी जीत का सारा श्रेय उनकी टीम एवं जिले में कार्यरत सभी स्टाफ कर्मियों को दिया है।
फोटो : प्रसन्न मुद्रा में स्वर्ण पदक पहने खड़े (बाएं से) डीएफओ,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed