फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   District administration alert regarding waterlogging before monsoon

Gurugram News: मानसून से पहले जलभराव को लेकर जिला प्रशासन सतर्क

Wed, 31 Dec 2025 05:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 05:51 PM IST
विज्ञापन
District administration alert regarding waterlogging before monsoon
उपायुक्त अजय कुमार ने की सिंचाई व राजस्व विभाग अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आगामी मानसून सीजन के दौरान जलभराव संभावित स्थिति से प्रभावी रूप से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सजग एवं सतर्क है। इसी उद्देश्य से उपायुक्त अजय कुमार ने सिंचाई विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। इससे पूर्व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के जिला उपायुक्त को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

बैठक में डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ बचाव से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर अभी से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के मद्देनजर सभी संसाधन मौके पर पूरी तरह से तैयार होने चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। अजय कुमार ने जानकारी दी कि हरियाणा राज्य सूखा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की 57वीं बैठक के मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों की अनुपालना प्रभावी रूप से की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed