फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dispute over plowing of fields, couple attacked, woman given poisonous substance to drink

Gurugram News: खेत जोतने पर विवाद, दंपती पर हमला, महिला को पिलाया जहरीला पदार्थ

Wed, 29 Oct 2025 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Dispute over plowing of fields, couple attacked, woman given poisonous substance to drink
दो महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। खेत की जुताई को लेकर हुए विवाद में एक दंपती पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने उसकी पत्नी को जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। फिलहाल महिला का इलाज पलवल के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुन्हाना सदर थाना पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस को दी शिकायत में बादली गांव निवासी साहिब ने बताया कि 17 अक्तूबर को वह अपनी पत्नी के साथ खेत की जुताई करने गया था। उसी दौरान गांव के नियाज मोहम्मद, शाकिर, परवेज, शबनम, अरसीदा, मनतशा और मोहम्मदी वहां पहुंच गए। शिकायतकर्ता के मुताबिक, सभी आरोपी लाठी-डंडे, फरसे और अवैध हथियारों से लैस थे। उन्होंने धमकी दी कि अब बताएंगे कोर्ट से सुरक्षा लेने का नतीजा क्या होता है और दंपती पर हमला कर दिया। साहिब ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को डंडों से पीटा गया और जबरदस्ती जहरीला पदार्थ पिला दिया गया। साथ ही उसकी मां को कट्टे के बल पर बंधक बना लिया गया। पीड़ित ने बताया कि जब उसने घटना की वीडियो बनाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल दंपती को नलहड़ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में महिला को रेफर कर दिया। पुन्हाना थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed