फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Diseases will be detected by examining the health of the youth.

Gurugram News: युवाओं के स्वास्थ्य की जांच कर लगाया जाएगा बीमारियों को पता

Sun, 18 Jan 2026 04:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
Diseases will be detected by examining the health of the youth.
जिले में 60 दिवसीय स्वास्थ्य जांच अभियान शुरू, चिन्हित स्थानों पर लगेंगे विशेष शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार से 30 से अधिक आयु वर्ग के लोगों में गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मुंह, स्तन और सर्वाइकल कैंसर की जल्दी पहचान और इलाज के लिए 60 दिन का गहन स्क्रीनिंग अभियान शुरू किया है, जिसका लक्ष्य सभी सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में पूरी आबादी को कवर करना है।
अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत सेक्टर, कॉर्पोरेट कार्यालयों, सरकारी भवनों और ऊंची इमारतों के पास चिन्हित स्थानों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। यदि किसी व्यक्ति में गैर-संक्रामक रोग (एनसीडी) का पता चलता है, तो डॉक्टरों द्वारा उपचार के विकल्प सुझाए जाएंगे। तीव्र इस्केमिक स्ट्रोक के मामलों में थ्रोम्बोलिटिक (खून का थक्का तोड़ने वाली) थैरेपी, जिसकी निजी अस्पतालों में लगभग 40 हजार रुपये लागत आती है। यह सेवा सेक्टर-10ए स्थित सिविल अस्पताल में निशुल्क प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


तीन लाख लोगों की जा चुकी है स्क्रीनिंग
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उच्च रक्तचाप और हाइपरटेंशन से पीड़ित मरीजों में स्ट्रोक की संभावना को खत्म करने के लिए डॉक्टर रैपिड स्ट्रोक स्क्रीनिंग तकनीक (चेहरा, हाथ, भाषण, समय) को अपनाएंगे। अप्रैल से दिसंबर 2025 के बीच जिले में लगभग तीन लाख लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के जनवरी 2026 के आंकड़ों के अनुसार, जिले में लगभग 6.80 लाख गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की जांच लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
इस अभियान के दौरान सभी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (यूपीएचसी), उप-केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (एएएम), उप-मंडलों और सिविल अस्पतालों में प्रतिदिन लगभग 10,000 लोगों की जांच की जाएगी। - डॉ. लोकवीर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सेक्टर-10ए नागरिक अस्पताल, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed