{"_id":"653bfa1e9fa2200c01019547","slug":"discussion-on-taking-land-for-aiims-badhsa-road-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-17242-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एम्स बाढ़सा रोड के लिए जमीन लेने पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एम्स बाढ़सा रोड के लिए जमीन लेने पर चर्चा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। द्वारका एक्सप्रेसवे से एम्स बाढ़सा रोड के लिए भू-मालिकों के साथ एसडीएम गुरुग्राम रविंद्र यादव ने मांकडोला और बुधेड़ा गांव में बैठक की। इसमें एसडीएम ने भू मालिकों को सरकार की योजना के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि बिना किसानों की मर्जी के जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। भूमि नीति में किसानों को फ्री सेटलमेंट का अधिकार दिया गया है यानी किसान अपनी जमीन का उचित मूल्य बाजार दर पर मांग सकता है। इस बैठक में किसानों की तरफ से 9 से 10 करोड़ रुपये प्रति एकड़ के मुआवजे की मांग की गई। इस पर एसडीएम ने किसानों को आश्वासन दिया हैं कि किसानों की बात को सरकार तक पहुंचा देंगे।