{"_id":"68656a2f72f6f0089600c2c1","slug":"discussion-held-on-problems-of-players-and-upgradation-of-sports-complexes-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-61360-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खिलाड़ियों की समस्याओं, खेल परिसरों के उन्नयन बनाने पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खिलाड़ियों की समस्याओं, खेल परिसरों के उन्नयन बनाने पर हुई चर्चा
विज्ञापन
हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ओलंपिक संघ की बैठक में हुए शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम के विधायक एवं हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा पंचकूला स्थित हरियाणा ओलंपिक संघ कार्यालय में आयोजित हरियाणा ओलंपिक संघ की वार्षिक जनरल बॉडी बैठक में शामिल हुए। बैठक में खिलाड़ियों की समस्याओं, खेल परिसरों के उन्नयन और प्रदेश में खेलों को पुनः सशक्त रूप से बढ़ावा देने को लेकर चर्चा की। विधायक ने बताया कि इस वर्ष लंबे अंतराल के बाद राज्य स्तरीय खेलों के आयोजन का निर्णय लिया गया है। इसके लिए एक सर्च कमेटी गठित की गई है, जो आयोजन के समय और स्थान का निर्धारण करेगी। खेलों के विकास की दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए बैठक में यह भी घोषित किया गया फुटबॉल की एडहॉक कमेटी का गठन किया गया है। साथ ही यह तय किया गया कि अब हर महीने के पहले मंगलवार को प्रबंधन समिति (मैनेजमेंट कमेटी) की नियमित बैठक आयोजित की जाएगी।
अध्यक्ष जसविंद्र सिंह कप्तान मीनू बेनीवाल ने कहा कि सभी खेल फेडरेशन को खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा ओलंपिक संघ में होने वाले ओलंपिक खेलों को ध्यान में रखते हुए रणनीतिक तैयारी कर रहा है। बैठक में हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष जसविंद्र सिंह कप्तान मीनू बेनीवाल, महासचिव एवं कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।