फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Discussed with DCP on industry safety, traffic management and law and order.

Gurugram News: डीसीपी से उद्योग सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और कानून व्यवस्था पर की चर्चा

Fri, 22 May 2026 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Discussed with DCP on industry safety, traffic management and law and order.
गुरुग्राम। प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआई) के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी वेस्ट एवं पुलिस-इंडस्ट्री समन्वय समिति के नोडल अधिकारी करण गोयल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कानून व्यवस्था, उद्योग सुरक्षा समेत अन्य मामलों पर उनसे विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, श्रमिक एवं उद्योग हितों तथा कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही पुलिस और उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय को मजबूत बनाने पर भी विचार-विमर्श हुआ। पीएफटीआई चेयरमैन दीपक मैनी ने कहा कि गुरुग्राम देश का एक प्रमुख औद्योगिक और कॉर्पोरेट हब है, जहां बेहतर कानून व्यवस्था उद्योगों के विकास के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि डीसीपी करण गोयल ने पुलिस-इंडस्ट्री समन्वय समिति के नोडल अधिकारी के रूप में उद्योगों और पुलिस प्रशासन के बीच संवाद और सहयोग को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं, पीएफटीआई के महानिदेशक एडवोकेट आरएल शर्मा ने कहा कि उद्योगों की प्रगति के लिए शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल आवश्यक है।
विज्ञापन

डीसीपी वेस्ट करण गोयल ने कहा कि गुरुग्राम जैसे तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक और कॉर्पोरेट शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा, महिलाओं की सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उद्योग संगठनों और पुलिस के बीच बेहतर संवाद एवं सहयोग से सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed