फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Disabled people will be able to travel free in roadways buses on UDID card

Gurugram News: यूडीआईडी कार्ड पर रोडवेज बसों में दिव्यांग कर सकेंगे मुफ्त यात्रा

Fri, 22 May 2026 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Disabled people will be able to travel free in roadways buses on UDID card
दिल्ली और चंडीगढ़ समेत हरियाणा के अधिकार क्षेत्र में लागू होगी सुविधा
विज्ञापन



40 से 99 प्रतिशत तक दिव्यांगता वाले यात्रियों को ही मिलेगा लाभ


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। अब जिले के दिव्यांग व्यक्तियों को हरियाणा रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। इस योजना के तहत 40 प्रतिशत से लेकर 99 प्रतिशत तक दिव्यांगता वाले व्यक्ति अब रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। यह सुविधा हरियाणा के अधिकार क्षेत्र के साथ-साथ दिल्ली और चंडीगढ़ रूटों पर भी लागू रहेगी।



गुरुग्राम रोडवेज अधिकारियों के अनुसार इस सुविधा का लाभ लेने के लिए दिव्यांग व्यक्तियों के पास अद्वितीय दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी कार्ड) होना अनिवार्य होगा। यात्रा के दौरान यात्रियों को अपना यूडीआईडी कार्ड कंडक्टर को दिखाना होगा, जिसके बाद उन्हें नि:शुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन




रोडवेज विभाग का मानना है कि इस निर्णय से बड़ी संख्या में दिव्यांग यात्रियों को राहत मिलेगी। जिले से प्रतिदिन दिल्ली, फरीदाबाद, रेवाड़ी, चंडीगढ़ समेत कई रूटों पर यात्रा करने वाले दिव्यांग व्यक्तियों को अब किराये की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। इससे शिक्षा, रोजगार और इलाज के लिए आने-जाने में भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




गुरुग्राम रोडवेज डिपो के अधिकारियों ने बताया कि सरकार के निर्देशों के बाद कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं ताकि दिव्यांग यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। विभाग द्वारा यात्रियों को यूडीआईडी कार्ड बनवाने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।





सरकार द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों के हित में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिन दिव्यांग व्यक्तियों के पास यूडीआईडी कार्ड होगा, उन्हें हरियाणा रोडवेज की बसों में नियमानुसार नि:शुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। साथ ही यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए रोडवेज कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
- गायत्री अहलावत, महाप्रबंधक गुरुग्राम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed