फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dirty water reaches the streets of New Palam Vihar Phase-2, 500 families are troubled.

Gurugram News: न्यू पालम विहार फेज-2 में गलियों तक पहुंचा गंदा पानी, 500 परिवार परेशान

Sun, 31 May 2026 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Dirty water reaches the streets of New Palam Vihar Phase-2, 500 families are troubled.
बरसाती नाले में गंदा पानी छोड़े जाने का आरोप, बदबू और गंदगी से बढ़ परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



न्यू गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेस वे के पास बसी न्यू पालम विहार फेज-2 काॅलोनी के अंदर गंदा पानी जाने से लोग परेशान है। गंदा पानी कॉलोनी के सी एंड एफ ब्लॉक की सर्विस लेन होते हुए गलियों के अंदर पहुंच रहा है। सर्विस लेन और गलियों में गंदा पानी भरने से राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से करीब 500 परिवार लगभग तीन दिन से परेशान है।

स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि सर्विस लेन के पास बनी बरसाती नाले में गंदा पानी डाला जा रहा है। एक्सपीरियन नामक सोसाइटी ने पाइपलाइन के माध्यम से गंदा पानी नाले में डाल रखा है। उन्होंने बताया कि इस सोसाइटी में कंस्ट्रक्शन कार्य चल रहा है।और ये नाला बजघेड़ा की तरफ जाता है। वहीं कुछ ट्रैक्टर वाले भी गंदा पानी इसमें डालते हैं। इससे काॅलोनी के आसपास गंदा पानी भर गया है। गंदे पानी के कारण चारों तरफ बदबू और गंदगी से निवासियों का जीना दूभर हो रहा है। कई बार प्रशासन को शिकायत दी गई है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने मांग की है कि एक्सपीरियन सोसाइटी का पानी डालना बंद कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन










इस तरह बरसाती नाले में गंदा पानी डाला नियमों का उल्लघंन करना है। इससे समस्या से करीब 500 लोग प्रभावित हो रही है।

-दिनेश यादव,सी ब्लॉक, आरडब्ल्यूए, अध्यक्ष



कई दिनों से गंदे पानी भरने के कारण पैदल आवाजाही करने में परेशानी हो रही है। कई बार इस बारे में प्रशासन को शिकायत दी गई है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-धर्मेंद्र सिंह, महासचिव, आरडब्ल्यूए, न्यू पालम विहार फेज-2





यहां की हालत इतनी खराब हो गई है कि आना जाना मुश्किल हो रही है। बदबू के कारण सांस लेने में भी परेशान हो रही है। खासतौर पर बच्चे और बुजुर्गाें को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है।

-संजीव रंजन, सी ब्लॉक, निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed