फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dirty water is coming in houses due to rain, water supply system affected

Gurugram News: बारिश के चलते घरों में आ रहा है गंदा पानी, जलापूर्ति व्यवस्था हुई प्रभावित

Sun, 02 Jul 2023 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 06:54 PM IST
विज्ञापन
Dirty water is coming in houses due to rain, water supply system affected
बारिश के चलते घरों में आ रहा है गंदा पानी, जलापूर्ति व्यवस्था हुई प्रभावित
विज्ञापन


- संबधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते बीमारी फैलने का अंदेशा



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बारिश के चलते घरों में गंदा पानी आ रहा है साथ ही इसका असर जलापूर्ति की व्यवस्था पर नजर आ रहा है। पुराने शहर की अधिकतर कॉलोनियों में सुबह के समय पानी न आने, कम समय तक पानी आने, गंदा पानी आदि की समस्या बनी हुई है। लोगों की शिकायत को नगर निगम और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
इस कारण लोगों को अब बीमारी फैलने का डर सता रहा है। लोगों का आरोप है कि गंदे पानी की आपूर्ति को लेकर लगातार निगम अधिकारियों को शिकायत की जा रही है, लेकिन लोगों की समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। शहर में गंदे पानी की आपूर्ति में सुधार का कार्य नगर निगम का है, लेकिन निगम अधिकारियों को इसकी कोई परवाह नहीं है।
विज्ञापन



कम पानी आपूर्ति के साथ गंदे पानी की हो रही है आपूर्ति


ओम नगर, शक्ति नगर, लक्ष्मी गार्डन, बसई रोड इलाका, शिवाजी नगर आदि इलाकों में जलापूर्ति की समस्या बढ़ती ही जा रही है। यहां सुबह के समय दो घंटे की बजाए 15 से 20 मिनट ही पानी आ रहा है। इस बीच पाइप लाइनों में प्रेशर भी कमजोर रहता है। इसके कारण कम पावर की मोटर वाले घरों में टंकियां नहीं भर पातीं। वहीं इन इलाकों में गंदा पानी आने की समस्या भी पिछले दो माह से बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक्ति नगर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि दो-दो घंटे सुबह-शाम पानी आने की व्यवस्था की गई थी, अब आधा घंटे से ज्यादा पानी नहीं आता। प्रेशर भी काफी कमजोर रहता है। ओमनगर निवासी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि घरों में पीने का पानी लगातार गंदा रहा है। नगर निगम के अधिकारी फोन तक नहीं उठाते, कई दिनों से गंदा पानी आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed