फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Directorate of Education strict on toilet arrangements in schools

Gurugram News: स्कूलों में शौचालय व्यवस्था पर शिक्षा निदेशालय सख्त

Sun, 18 Jan 2026 07:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Directorate of Education strict on toilet arrangements in schools
शौचालय के निर्माण, उपलब्धता और सफाई व्यवस्था की विस्तृत रिपोर्ट मांगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। स्कूलों में शौचालय व्यवस्था पर शिक्षा निदेशालय ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। स्कूल खुलने से पहले जिले के प्राइमरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में शौचालय के निर्माण, उपलब्धता और सफाई व्यवस्था की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

निदेशालय के मुताबिक स्कूल परिसरों में शौचालयों की बदहाल स्थिति और सफाई में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्देशों में संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि स्कूलों में शौचालय पूरी तरह से कार्यशील हो और उनकी नियमित सफाई हो, ताकि छात्रों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान यदि कहीं गंदगी पाई जाती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी तय की जाएगी।
विज्ञापन



निदेशालय की ओर से उन स्कूलों की जानकारी मांगी गई है जहां लड़कों और लड़कियों के लिए शौचालय का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। ऐसे स्कूलों क शौचालयों के निमार्ण से पहले एस्टीमेट, कार्ययोजना और वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट देनी होगी। साथ ही स्कूलों को मौजूदा शौचालयों की फोटो भी साझा करनी होगी। इस संंबंध में निर्देश जारी किए गए थे लेकिन कई जिलों से अब तक पूरी रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

जिले के सभी प्राथमिक, मिडिल और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों से रिपोर्ट मांगी गई है। सभी स्कूलों से प्राप्त जानकारी के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है जिसे जल्द ही निदेशालय भेजा जाएगा। - सत्यनारायण यादव, एपीसी, समग्र शिक्षा विभाग गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article