Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dingarhedi incident: Even after seven years, the victim's family did not get justice

डिंगरहेड़ी कांड : सात साल बाद भी नहीं मिला पीड़ित परिवार को न्याय

Wed, 23 Aug 2023 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Dingarhedi incident: Even after seven years, the victim's family did not get justice
वर्ष 2016 में 24-25 अगस्त की रात सामूहिक दुष्कर्म सहित दंपती की हुई थी हत्या
विज्ञापन


सीबीआई अदालत पंचकूला में मामला विचाराधीन, नवंबर तक फैसला आने की उम्मीद

संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। बहुचर्चित डिंगरहेड़ी सामूहिक बलात्कार व दोहरे हत्याकांड को करीब सात साल हो गए हैं, लेकिन पीड़ित परिवार अभी भी न्याय के इंतजार में है। इस कांड की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। जिसमें सीबीआई ने गहनता से जांच के बाद 12 लोगों को घटना के संदर्भ में मुख्य आरोपी बनाया। इनमें 10 आरोपी अभी भी न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि एक पैरोल पर आने के बाद फरार हो गया। जबकि एक आरोपी को बाद में सीबीआई द्वारा तलब किया गया तो उसने आत्महत्या कर ली। बुधवार को भी मामले में पंचकूला सीबीआई कोर्ट में एक पीड़िता की गवाही होनी थी, लेकिन गर्भवती होने के चलते हुए गवाही पर पेश नहीं हो सकी। जानकारी के मुताबिक, अक्टूबर-नवंबर तक इस बहुचर्चित कांड में सीबीआई कोर्ट का फैसला आ जाएगा। इससे पहले लगभग सभी गवाही पूरी हो जाएगी।

बता दें कि तावडू क्षेत्र के गांव डिंगरहेड़ी में वर्ष 2016 में 24-25 अगस्त की रात्रि बदमाशों ने दोहरे हत्याकांड सहित एक नाबालिग सहित दो युवतियों के साथ बलात्कार जैसे जघन्य वारदात को अंजाम दिया था। कथित तौर पर दूसरे समुदाय के आरोपियों ने दो युवतियों के साथ गैंगरेप के अलावा दंपती की हत्या कर परिवार के पांच लोगों को घायल कर खून से लथपथ वहीं छोड़कर भाग गए थे। घटना के संदर्भ में तावडू पुलिस ने उस दौरान अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया, लेकिन एक सप्ताह बाद ही घटनास्थल के निकटवर्ती गांव की एक ढाणी के चार युवकों को पुलिस ने आरोपी बनाया। यह बहुचर्चित कांड देशभर की मीडिया की सुर्खियां में रहा।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के साथ-साथ सर्वसमाज की ओर से मामले में सीबीआई जांच की मांग हुई। घटना के करीब दो महीने बाद हरियाणा सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी। लेकिन सात साल बाद पीड़ित परिवार अभी भी न्याय के इंतजार में है। इस मामले में हरियाणा सरकार की ओर पीड़ित परिवार के तीन सदस्यों को उस दौरान डीसी रेट की नौकरी दी गई, जिनमें से एक साल के बाद ही मृतक दंपती के पुत्र को नौकरी से निकाल दिया गया। पीड़ित परिवार के एक सदस्य का कहना है कि सीबीआई अदालत पंचकूला में अभी मामला विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो:केएमपी मार्ग के नजदीक घटनास्थल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed