फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Diatech centre of haryana police get jury award

हरियाणा पुलिस के डाइटेक सेंटर को विशेष जूरी अवार्ड

Fri, 23 Aug 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Diatech centre of haryana police get jury award
गुरुग्राम में हरियाणा पुलिस के डाइटेक सेंटर को फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवॉर्ड्स 2019 से नवाजा गया - फोटो : Gurgaon
हरियाणा पुलिस के डाइटेक सेंटर को विशेष जूरी अवार्ड
विज्ञापन

गुरुग्राम। हरियाणा पुलिस के गुरुग्राम में स्थापित डाइटेक सेंटर को फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवॉड्र्स-2019 में प्रशिक्षण और क्षमता संवर्धन श्रेणी में विशेष जूरी अवार्ड से नवाजा गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह से यह पुरस्कार हरियाणा सीआईडी के एडीजीपी अनिल कुमार राव ने प्राप्त किया। यह कार्यक्रम शुक्रवार को नई दिल्ली में फिक्की मुख्यालय पर आयोजित किया गया। साइबर अपराध के बढ़ रहे मामलों को सुलझाने के लिए हरियाणा सीआईडी ने नोडल एजेंसी के तौर पर काम करते हुए गुरुग्राम में आधुनिक डिजिटल जांच प्रशिक्षण और विश्लेषण केंद्र (डाइटेक) स्थापित किया है। इसकी स्थापना केंद्र सरकार के राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन के सहयोग से दिसंबर 2016 में की गई है। डाइटेक सेंटर में मुख्य रूप से सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल, साइबर लैब और प्रशिक्षण लैब तीन विंग है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल में सात उपयोगकर्ताओं के एक साथ निगरानी करने की क्षमता है और एनटीआरओ की ओर से विकसित एक सोशल मीडिया निगरानी उपकरण त्रिशूल का उपयोग यहां पर किया जा रहा है। साइबर लैब में मोबाइल फॉरेंसिक, डिस्क फॉरेंसिक, वीडियो एनहांसमेंट और इमेज ऑथेंटिकेशन, टावर डंप और सीडीआर विश्लेषण खंड है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed