फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Diarrhea awareness fortnight will run till 15

15 तक चलेगा डायरिया जागरूकता पखवाड़ा

Wed, 07 Jul 2021 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea awareness fortnight will run till 15
गुरुग्राम। जिले में डायरिया की जांच के लिए एक जुलाई से डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा चलाया जा रहा है, जिसके तहत अब तक ओआरएस घोल के 15786 पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। यह जानकारी बुधवार को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने दी। डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि जिले में 15 जुलाई तक डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पांच साल तक के बच्चों में मृत्यु का मुख्य कारण डायरिया है, इसके जल्द उपचार से शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है।
विज्ञापन

इसी के तहत जिले में ग्राम स्तर पर 6 माह से पांच साल तक के बच्चों के घरों में ओआरएस पैकेट का वितरण किया जा रहा है। पखवाड़ा के तहत एएनएम, आशा वर्कर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को ओआरएस तथा जिंक टैबलेट के महत्व के बारे में बता रहे हैं। साथ ही उसके प्रयोग, स्वच्छता, डायरिया की वजहों की पहचान आदि के बारे जागरूक किया जा रहा है। डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि बारिश के मौसम में स्वच्छता के अभाव में अधिकांश बच्चे डायरिया से प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन

इस तरह करें डायरिया से बचाव
बारिश के मौसम में सड़ी-गली सब्जियों व फलो में डायरिया के कीटाणु पाए जाते हैं, इसलिए यह जरूरी है कि हमें डायरिया से बचाव के लिए ताजा फल व सब्जियां खरीदकर उन्हें अच्छी तरह से धोकर ही इस्तेमाल में लाना चाहिए। इसके साथ ही हमें अपने घर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गंदगी होने पर मक्खियां पनपती हैं और मक्खी डायरिया का प्रमुख वाहक है। डायरिया से बचाव के लिए अपने घर व आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed