Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Diabetes awareness initiative: 350 people get screened for blood sugar at 33 centers

मधुमेह के प्रति जागरूकता की पहल: 33 केंद्रों पर 350 लोगों ने करवाई शुगर की जांच

Sat, 14 Nov 2026 05:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
Diabetes awareness initiative: 350 people get screened for blood sugar at 33 centers
आयुष विभाग की ओर से कई  केंद्रों पर लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविर। वि
बचाव के लिए संतुलित आहार, नियमित योगाभ्यास एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाना आवश्यक : डॉ. मंजू कुमारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। आयुष विभाग की ओर से विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर जिले में जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न आयुष औषधालयों एवं उनके नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वास्थ्य शिविरों एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़ भाग लिया।

आयुष विभाग की ओर 12 आंगनबाड़ी केंद्रों और 21 आयुष सेंटर पर जांच शिविर लगाया गया, जिसमें करीब 350 लोगों ने मधुमेह की जांच करवाई। जांच के साथ-साथ लोगों को मधुमेह के शुरुआती लक्षणों की पहचान, नियमित स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता और समय रहते चिकित्सकीय परामर्श लेने के महत्व के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने दी मोटे अनाज खाने की सलाह
डाॅक्टरों ने बताया कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली, अनियमित खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी, बढ़ता वजन, मानसिक तनाव और पर्याप्त नींद न लेना मधुमेह के जोखिम को बढ़ाने वाले महत्वपूर्ण कारक हैं। लोगों को अत्यधिक मीठे पदार्थों, परिष्कृत खाद्य पदार्थों एवं असंतुलित आहार के सेवन में सावधानी बरतने और अपने रोजाना भोजन में हरी सब्जियों, मौसमी फलों, साबुत अनाज एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य शिविरों के अंतर्गत योग एवं प्राणायाम की उपयोगिता के बारे में भी बताया गया। प्रतिभागियों को नियमित योगाभ्यास, प्राणायाम, ध्यान एवं शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------

विश्व मधुमेह दिवस का उद्देश्य समाज में मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को इस बीमारी की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि मधुमेह एक दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्या है, लेकिन समय पर पहचान, नियमित चिकित्सकीय परामर्श, संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि एवं स्वस्थ जीवनशैली के माध्यम से इसे बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है। - डॉ. मंजू कुमारी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी

आयुष विभाग की ओर से कई  केंद्रों पर लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविर। वि

आयुष विभाग की ओर से कई  केंद्रों पर लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविर। वि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed