{"_id":"68f27dfa20ca86b0b809de6e","slug":"dhanteras-despite-high-gold-and-silver-prices-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-107119-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस : सोना-चांदी की ऊंची कीमतों के बावजूद जोरों पर खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस : सोना-चांदी की ऊंची कीमतों के बावजूद जोरों पर खरीदारी
Fri, 17 Oct 2025 11:21 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
शहर की एक ज्वेलरी शॉप में खरीददारी करती महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। धनतेरस और दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही तावड़ू शहर के बाजारों में रौनक लौट आई है। शुक्रवार को धनतेरस की पूर्व संध्या पर ज्वेलरी की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। सोना और चांदी की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि का असर लोगों की खरीदारी पर नहीं दिखा। शुक्रवार को एक तोला सोने की कीमत करीब एक लाख तीस हजार रुपये और चांदी एक लाख अस्सी हजार रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई, फिर भी ग्राहकों का उत्साह कम नहीं हुआ।
शहर की हनुमान मंदिर वाली गली में स्थित अंशुल ज्वेलर्स पर खरीदारी करने पहुंचे ग्राहकों ने बताया कि धनतेरस पर सोना खरीदना केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि एक बेहतर निवेश भी है। अधिकतर लोग इस अवसर पर चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, अंगूठियां, चांदी के बर्तन और थालियां खरीदते नजर आए। अंशुल ज्वेलर्स के मालिक मनोज सोनी ने बताया कि इस बार सोना-चांदी के दामों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। उनके अनुसार, अगर यही रफ्तार रही तो सोने की कीमत एक तोला डेढ़ लाख रुपये और चांदी दो लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है। त्योहार की खरीदारी से बाजार गुलजार हैं और व्यापारी उम्मीद जता रहे हैं कि इस बार की धनतेरस पिछले सालों के मुकाबले ज्यादा कारोबार लेकर आएगी।