फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   dfgfdg

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से किसान होंगे सशक्त: पंकज यादव

Sat, 14 Mar 2026 04:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
dfgfdg
नूंह। ग्रामीण विकास मंत्रालय में संयुक्त सचिव व नीति आयोग, भारत सरकार में नूंह सेंट्रल प्रभारी पंकज यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को लघु सचिवालय के मीटिंग रूम में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने, कृषि उत्पादकता में सुधार करने तथा टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना शुरू की है। यह योजना कृषि क्षेत्र में समन्वित विकास सुनिश्चित करने और किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत कृषि, पशुपालन, मछली पालन सहित अन्य संबंधित विभाग प्रभावी प्रयास से किसानों के हित में काम कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत विभिन्न विभागों की करीब 36 विभिन्न कृषि संबंधी योजनाओं को एकीकृत किया गया है, जिससे किसानों को एक ही मंच पर कई योजनाओं का लाभ मिल सकता है और वे संसाधनों का बेहतर उपयोग कर सकते हैं। इस अवसर पर एसडीएम नूंह अंकिता पुवार, उप निदेशक पशुपालन डॉ़ वीरेंद्र सहरावत, उप निदेशक कृषि विरेंद्र देव आर्य, जिला बागवानी अधिकारी अब्दुल रज्जाक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed