फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Devotees should get better facilities in the fair: Rao Narbir

मेले में श्रद्धालुओं को मिले बेहतर सुविधाएं : राव नरबीर

Sat, 13 Sep 2025 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Devotees should get better facilities in the fair: Rao Narbir
श्री माता शीतला देवी मंदिर में लगने वाले नवरात्र मेले की तैयारियों की मंत्री ने की समीक्षा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। श्री माता शीतला देवी मंदिर में नवरात्र मेला भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। यह मेला 22 सितंबर से आरंभ होकर पूरे नवरात्रों तक चलेगा। मेले की तैयारियों की समीक्षा को लेकर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में मंदिर परिसर में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मेले की व्यवस्थाओं और सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि माता का यह मेला श्रद्धा और आस्था का पर्व है। ऐसे में भक्तों को साफ-सुथरा वातावरण, सुगम यातायात व्यवस्था, उचित सुरक्षा और सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि हर श्रद्धालु यहां से संतोषजनक और सकारात्मक अनुभव लेकर लौटे, इसके लिए विभागों को पूर्ण समर्पण के साथ काम करना होगा। मंदिर की ओर आने वाले सभी मार्गों पर सड़कों का जीर्णोद्धार प्राथमिकता के साथ किया जाए।
विज्ञापन

श्री माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक एवं डीसी अजय कुमार ने कैबिनेट मंत्री को मेले की तैयारियों से अवगत कराया कि विभागों को समयबद्ध कार्ययोजनाएं तैयार करने और उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष तैयारी की गई है। स्वास्थ्य विभाग को मंदिर परिसर और पार्किंग स्थल पर एम्बुलेंस सेवाएं और चिकित्सकों की तैनाती करने का निर्देश दिया गया। अग्निशमन विभाग को मेला स्थल पर फायर टेंडर तैनात करने और आग से सुरक्षा के पर्याप्त उपाय रखने के लिए कहा गया। नगर निगम को स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई, पेयजल की उपलब्धता और कचरा निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार परिवहन विभाग को श्रद्धालुओं के लिए सुचारु व नियमित परिवहन सेवाएं सुनिश्चित करने और बिजली विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति व बैकअप व्यवस्था तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अतिरिक्त निगमायुक्त रविंद्र यादव, डीसीपी वेस्ट करण गोयल, श्री माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ सुमित कुमार, जीएमडीए से मुख्य अभियंता अरुण धनखड़, नगर निगम गुरुग्राम से मुख्य अभियंता विजय ढाका, सीएमओ अलका सिंह, मंदिर प्रबंधन समिति से मंदिर ऑफिसर युगदत्त शर्मा और पंकज समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


नए भवन निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की

मंत्री राव नरबीर सिंह ने माता शीतला देवी मंदिर के नए भवन के निर्माण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। साथ ही भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी निर्माण कार्यों का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed