फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Devotees offer brooms and salt at the temple, and a fair is held for three days.

Gurugram News: मंदिर में झाड़ू व नमक चढ़ाते हैं भक्त, तीन दिन लगता है मेला

Wed, 10 Dec 2025 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
Devotees offer brooms and salt at the temple, and a fair is held for three days.
मानेसर के कासन गांव में स्थित है बाबा बिसाह भक्त पूरणमल बाबा चौरंगीनाथ मंदिर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर के कासन गांव में स्थित बाबा बिसाह भक्त पूरणमल बाबा चौरंगीनाथ मंदिर जिले का इकलौता ऐसा मंदिर है जहां पर झाड़ू व नमक चढ़ाया जाता है। गांव की पहाड़ी पर स्थित इस मंदिर में देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग यहां पहुंचते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि जब बाबा काशी जा रहे थे तो गांव में रुककर उन्होंने यहां पर विश्राम किया था। उस समय गांव के बिशन सिंह ने बाबा की सेवा की थी। बाबा जाने लगे तो उन्होंने बिशन सिंह से कहा था कि उनके नाम से पहले बिशन सिंह के नाम की पूजा की जाएगी। तब से ही मंदिर का नाम बाबा बिसाह भक्त पूरणमल बाबा चौरंगीनाथ मंदिर है। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर के पास एक तालाब बना है। अगर किसी भी व्यक्ति को चरम रोग हो जाता है तो उस तालाब में नहाने से उनकी बीमारी दूर हो जाती है, बीमारी दूर होने के बाद वह मंदिर में नमक व झाड़ू चढ़ाते हैं।
विज्ञापन


मंदिर की विशेषता
यहां पर हर साल बाबा बिसाह भक्त पूरणमल बाबा चौरंगीनाथ मंदिर में भाद्रपद मास की एकादशी से तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। मेले के साथ यहां पर एक विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाता है। देश-विदेश से पहलवान यहां पर कुश्ती दंगल करने पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं के लिए तीनों दिन यहां पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। लोगों की आस्था के प्रतीक मंदिर में नियमित रूप से आरती और पूजा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर मेले के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाता है। देश विदेश से पहलवान यहां पर कुश्ती करने पहुंचते हैं। -विनोद चौहान,एडवोकेट


देश विदेश से लोग यहां पर बाबा के दर्शन करने आते हैं। हर महीने चौदस के दिन यहां पर भक्तों का तांता लगा रहता है और भंडारा भी किया जाता है। -रमेश प्रधान, मंदिर कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed