{"_id":"5ff71b708ebc3e2e397832cc","slug":"departmental-inquiry-against-havildar-including-inspector-started-gurgaon-news-noi558419198","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षक समेत हवलदार के खिलाफ विभागीय जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षक समेत हवलदार के खिलाफ विभागीय जांच शुरू
विज्ञापन
गुरुग्राम। रिश्वत मामले में फंसे निरीक्षक विशाल समेत हवलदार अमित के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है। मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त अशोक कुमार को सौंपी गई है। आला अधिकारी भी मामले में नजर बनाए हुए हैं। वहीं, सतर्कता ब्यूरो मामले में आरोपी निरीक्षक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
सतर्कता ब्यूरो के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही निरीक्षक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। निरीक्षक की गिरफ्तारी के बाद मामले में कई आला अधिकारियों के नाम पर खुलने की संभावना है। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि पुलिस आयुक्त केके राव ने 29 दिसंबर को ही निरीक्षक समेत हवलदार को निलंबित कर दिया था। इनके खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि 28 दिसंबर को राज्य सतर्कता ब्यूरो ने गांव शिकोहपुर मोड़ से हवलदार अमित को पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसने यह राशि तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल के लिए लेने का खुलासा किया था। हवलदार की गिरफ्तारी के तुरंत बाद से ही निरीक्षक विशाल फरार हो गए जिसके कारण सतर्कता ब्यूरो उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाया था।