फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Department did not send documents on the portal for verification

विभाग ने सत्यापन के लिए पोर्टल पर नहीं भेजे दस्तावेज

Thu, 19 Aug 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Department did not send documents on the portal for verification
गुरुग्राम। नए शैक्षणिक सत्र के तहत 16 अगस्त से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 18 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्रों के दस्तावेज का ऑनलाइन सत्यापन शुरू होना था। लेकिन विभाग बृहस्पतिवार शाम तक सत्यापन को लेकर महाविद्यालयों के पोर्टल पर दस्तावेज को नहीं भेजा सका हैै। ऐसे में शेड्यूल के अनुसार दो दिन बीत जाने के बाद भी दस्तावेज का ऑनलाइन सत्यापन कार्य शुरू नहीं हो सका और महाविद्यालय सत्यापन कार्य शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि बृहस्पतिवार की शाम महाविद्यालयों के पास उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से कोड जारी किए गए हैं। ऐसे में संभावना है कि ऑनलाइन आवेदन करने वालें छात्रों के दस्तावेज के ऑनलाइन सत्यापन का कार्य शुक्रवार को शुरू हो सके।
विज्ञापन

दाखिला प्रक्रिया के तहत छात्रों द्वारा चुने गए महाविद्यालयों के लिए ऑनलाइन आवेदन किए गए हैं, ऐसे में उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा संबंधित महाविद्यालयों के पोर्टल पर छात्रों द्वारा फॉर्म भरते समय उपलब्ध कराई गई जानकारी व दस्तावेज भेजे जाएंगे। जिसको महाविद्यालयों द्वारा जांचा जाएगा। जिन फॉर्मों में कमियां होंगी, उनसे संबंधित छात्रों के मोबाइल पर मेसेज या फोन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में कमी होने की जानकारी दी जाएगी। छात्र को 48 घंटों के अंदर अपने आवेदन फॉर्म को लॉगइन करके संबंधित कमी को पूूरा करना होगा अन्यथा छात्र के फॉर्म को विभाग की ओर से रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय की दाखिला नोडल अधिकारी ज्योति यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम विभाग की ओर से कोड भेजा गया है। शुक्रवार सुबह तक पोर्टल पर छात्रों के दस्तावेज की कॉपियां उपलब्ध करा दी जाएंगी, जिसके बाद महाविद्यालय स्तर पर ऑनलाइन सत्यापन का कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन आवेदन करते समय छात्रों को अपना मोबाइल नंबर देना चाहिए, जोकि हर वक्त उनके पास रहे। क्योंकि फार्म में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर मेसेज मिल सके और निर्धारित समय पर अपना फॉर्म दोबारा ठीक करके दाखिला के लिए स्थान बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed