फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dense fog warning for next two days, appeal to drive carefully

Gurugram News: अगले दो दिन घने कोहरे की चेतावनी, वाहन सावधानी से चलाने की अपील

Mon, 15 Dec 2025 07:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 07:21 PM IST
विज्ञापन
Dense fog warning for next two days, appeal to drive carefully
सोमवार को दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही, वाहनों की रफ्तार भी हुई धीमी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरे का प्रकोप भी बढ़ गया है। सोमवार को शहर में घना कोहरा छाया, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। तापमान में गिरावट के साथ दृश्यता कई इलाकों में 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। कोहरे के कारण सुबह के समय सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर भारत में चल रहीं ठंडी हवाओं के चलते अगले दो दिन तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इससे सड़क यातायात के साथ-साथ रेल और हवाई सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। साथ वाहन चालकों से भी वाहन सावधानी से चलाने की अपील की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में बीते दो दिन से कोहरे देखने को मिल रहा था, जबकि सोमवार को शहरी इलाकों में भी कोहरे की चादर फैल गई।
विज्ञापन

---------
1. डेन्स फाॅग - 0-50 मीटर तक दृश्यता
2. फाॅग - 50 - 100 मीटर तक दृश्यता
-------
वर्जन
अगले दो दिन तक शहर में घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। सुबह और रात के समय दृश्यता काफी कम रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जिससे ठंड बढ़ेगी और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। - डाॅ मंजीत, कृषि मौसम विशेषज्ञ, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------

मानेसर में ग्रेप 4 के नियमों की हो रही अवहेलना

मानेसर। औद्योगिक क्षेत्र मानेसर में ग्रेप 4 के नियमों की जमकर अवहेलना की जा रही है। आईएमटी में खुले में कूड़े के जलने से हवा में लगातार जहर घुलता जा रहा है। कई इलाकों में खुले में जल रहे कूड़े की घटनाएं सामने आ रही हैं। कूड़े से निकलने वाले धुएं के कारण हवा की सेहत खराब हो रही है। निगम की ओर से खुले में जल रहे कूड़े को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिससे शहर की हवा में सुधार नजर आ सके। नेशनल हाईवे व रामपुरा चौक से नौरंगपुर की तरफ जाने वाली सड़कों पर पानी का छिड़काव नहीं होने से हवा में लगातार धूल घुल रही है, जिससे लोगों में सांस से संंबंधित समस्याएं बढ़ रही हैं। सोमवार को मानेसर का एक्यूआई 325 दर्ज किया गया। संवाद
---------------------------
स्कूलों में खुले में प्रार्थना व कक्षाएं बंद
गुरुग्राम। शहर में बढ़ती ठंड और घने कोहरे को देखते हुए अब स्कूलों में खुले में प्रार्थना सभा कराने और कक्षाएं लगाने पर रोक लगा दी गई है। यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज कुमारी दहिया ने बताया कि इस संबंध में पहले से ही दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि ठंड के मौसम में किसी भी बच्चे को खुले में नहीं बैठाया जाएगा। सभी विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि कक्षाएं यथासंभव कमरों के अंदर ही संचालित की जाएं। जिन स्कूलों में कक्षाओं की संख्या अधिक और कमरों की कमी है, वहां बरामदों में कक्षाएं लगाने की अनुमति दी गई है। संवाद
------
कोहरे का असर: देरी से पहुंची बसें-ट्रेनें
चंड़ीगढ़, हिसार व पानीपत से आने वाली बसें करीब एक घंटे की देरी से पहुंचीं
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम/पटौदी। सर्दी के पहले कोहरे ने सभी वाहनों की रफ्तार को थमा दिया। सोमवार को सुबह से ही घना कोहरा रहने से जहां वाहन चालकों को रफ्तार धीमी करनी पड़ी। वहीं, ट्रेन के साथ ही बसें भी अपने गंतव्य पर देरी से पहुंचीं। कोहरे की वजह से कई यात्री अपने गंतव्य पर देरी से पहुंचे।
पटौदी रोड दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष योगेंद्र चौहान ने बताया कि घने कोहरे के चलते रेवाड़ी से दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेन देरी से पहुंची। कोहरे के कारण ट्रेन संख्या 54414 पैसेंजर 22 मिनट लेट रही, हरियाणा एक्सप्रेस पांच घंटे छह मिनट लेट रही, ट्रेन संख्या 74004 दो घंटे 22 मिनट लेट रही, आश्रम सुपरफास्ट ट्रेन 23 मिनट लेट, ट्रेन संख्या 14727 श्रीगंगानगर-तिलक ब्रिज पैसेंजर एक घंटा 15 मिनट लेट रही, ट्रेन संख्या 54310 हिसार-दिल्ली पैसेंजर 27 मिनट लेट,ट्रेन संख्या 14029 श्रीगंगानगर दिल्ली पैसेंजर एक घंटा 10 मिनट लेट रही, ट्रेन संख्या 19031 योगा एक्सप्रेस 22 मिनट लेट पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंची, जिससे दैनिक रेल यात्रियों को काफी देरी से अपने निश्चित स्थान तक पहुंचे।
-------------------
लंबी दूरी से आने वाली बसें करीब एक घंटे लेट पहुंचीं
हरियाणा रोडवेज की दूरी से आने वाली अधिकतर बसें करीब एक घंटे की देरी से गुरुग्राम डिपो पर पहुंचीं। देरी से बस आने के कारण वह बस अपने अगले ठहराव के लिए भी देरी से चली। चंडीगढ़, पानीपत, करनाल, रोहतक से आने वाली बसें करीब एक घंटे की देरी से पहुंची। रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद से आने वाली रोडवेज की बसें 15 से 30 मिनट की देरी से पहुंची। सोमवार को यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
गुरुग्राम डिपो महाप्रबंधक भरत भूषण गोगिया ने बताया कि लगभग सभी बसों में फॉग लाइट नहीं लगी हैं वह इसको तुरंत ही लगवा लें। इसके लिए उन्होंने सभी चालक परिचालकों को निर्देशित कर दिया गया। अधिकतर बसों में फॉग लाइट लग चुकी हैं।

------
सभी वाहन चालक कोहरे में अधिक सतर्कता बरतें। यातायात पुलिस की तरफ से काफी संख्या में वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगवाई गई है। वाहनों को तेज गति में न चलाएं। यातायात पुलिसकर्मी भी शहर के विभिन्न जगहों पर मौजूद रहेंगे ताकि किसी भी आपात स्थिति को संभाला जा सकें। - डॉ. राजेश मोहन, डीसीपी उपायुक्त यातायात।
-------
प्रदूषण और ठंड का प्रकोप बना रहा लोगों को मरीज

गुरुग्राम। शहर में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण और ठंड के प्रकोप ने लोगों की सेहत पर गहरा असर डालना शुरू कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि बड़ी संख्या में लोग सांस और सीने से जुड़ी समस्याओं को लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में इन दिनों मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। यहां खांसी, जुखाम, सांस लेने में दिक्कत और सीने में दर्द की शिकायत लेकर लोग पहुंच रहे हैं। सोमवार को ओपीडी में 150 से 180 ऐसे मरीज सामने आए, जिन्हें सीने में दर्द की समस्या थी। चिकित्सकों के अनुसार, प्रदूषण के साथ ठंड बढ़ने से बुजुर्गों और पहले से सांस या हृदय रोग से पीड़ित लोगों की परेशानी ज्यादा बढ़ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed