फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dengue testing doubled, three new cases

Gurugram News: दोगुनी की गई डेंगू की जांच, तीन नए मामले

Fri, 25 Aug 2023 07:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 07:07 PM IST
विज्ञापन
Dengue testing doubled, three new cases
दोगुनी की गई डेंगू की जांच, तीन नए मामले
विज्ञापन

- अब तक कुल 65 मरीज, बुखार के मरीजों की शुरू होगी अलग ओपीडी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। इन दिनों डेंगू के मामले तेजी से बढ़े हैं। ऐसे में बीते 24 घंटे में डेंगू की जांच बढ़ाकर दोगुनी कर दी गई है। शुक्रवार को जिले में 156 लोगों के डेंगू जांच के नमूने लिए गए। उधर, प्रदेश में अब तक 772 से अधिक डेंगू मामलों को पुष्टि हो चुकी है। प्रदेश स्तर पर लगातार मामले बढ़ने के कारण जल्द फ्लू ओपीडी अलग से बनाकर बुखार पीड़ितों की जांच की जाएगी।

जिला डेंगू मलेरिया रोकथाम विभाग अधिकारी डॉ. जय प्रकाश राजलीवाल ने बताया कि 14130 घरों की जांच की गई। इसमें 423 घरों में मच्छर का लार्वा मिला। उन्होंने बताया कि 3440 लोगों की अब तक डेंगू की जांच की गई। इसमें से 156 मामलों की जांच शुक्रवार को हुई। उन्होंने कहा कि अब तक 65 मामलों में डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू की पुष्टि के बाद ज्यादातर मामलों में ओपीडी में इलाज से ही मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। अब तक 26 मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ी। साथ ही 29 मामलों को भर्ती कर स्वस्थ होते ही घर भेज दिया गया है। अभी 13 मामले सरकारी अस्पताल में ही उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed