फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Demonstration of residents of Peaceful Home Society on road closure

Gurugram News: रास्ता बंद करने पर पीसफुल होम सोसाइटी के निवासियों का प्रदर्शन

Sat, 08 Apr 2023 05:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 05:50 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of residents of Peaceful Home Society on road closure
बिल्डर ने किराए पर ले रखा है रास्ता, किराया न देने पर जमीन मालिक ने लगा दिया मिट्टी का ढेर
विज्ञापन



फ्लैट बुक करते समय यही चौड़ा रास्ता खरीदारों को दिखाया था, सोमवार तक रास्ता खोलने का भरोसा दिया


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-70 ए स्थित द पीसफुल होम सोसाइटी का मुख्य रास्ता कुछ स्थानीय लोगों ने रोक दिया है। बिल्डर ने इस रास्ते को निजी जमीन मालिक से किराए पर ले रखा है। किराया न देने के चलते रास्ता बंद किया गया है। रास्ता बंद कर देने से नाराज सोसाइटी के लोगों ने बिल्डर की पास की दूसरी साइट पर जाकर प्रदर्शन किया। बिल्डर पक्ष ने भरोसा दिया है कि सोमवार तक रास्ता खुल जाएगा।
द पीसफुल होम्स सोसाइटी की रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के अध्यक्ष परमिंदर गांधी ने बताया कि यह प्रोजेक्ट एडवांस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने 2012 में शुरू किया था। सन 2019 में प्रोजेक्ट खरीदारों को सौंप दिया गया। फ्लैट बुक करते समय बिल्डर ने 40 फीट चौड़ा यही रास्ता दिखाया था। 11 एकड़ के इस प्रोजेक्ट में कुल छह टावर हैं। पांच टावरों का निर्माण पूरा हो चुका है जबकि एक टावर का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन

पहले ही दो बार इस 40 फीट चौड़े रास्ते को बंद किया जा चुका है। तब पुलिस के हस्तक्षेप के बाद रास्ता खुला था। यहां से स्कूल की बसें और निवासियों के अन्य वाहन सुगमता के साथ आते हैं। जानकारी मिली है कि बिल्डर ने जमीन मालिक को किराया नहीं दिया है। इसके चलते रास्ते पर मिट्टी के ढेर लगा कर दिए हैं जिससे आवागमन बाधित हो गया है। इसी समस्या के चलते बिल्डर की साइट पर पहुंच कर विरोध जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग गिरी

गुरुग्राम। द पीसफुल होम्स सोसाइटी के बराबर ही बिल्डर की दूसरी साइट पर जो निर्माण कार्य चल रहा हैं, उसमें बरती जा रही लापरवाही को लेकर भी लोगों में रोष है। शुक्रवार की रात को इसी साइट की निर्माणाधीन इमारत की 10 वीं मंजिल से शटरिंग नीचे गिर गई। संयोग रहा कोई हादसा नहीं हुआ। निर्माण कार्य के लिए आरडब्ल्यूए के साथ कोई समझौता भी नहीं किया गया है। यहां पर निर्माण कार्य में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का उपचारित पानी भी इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। निर्माण के दौरान पानी भी नहीं छिड़का जाता है जिससे बराबर की सोसाइटी में दिन भर धूल उड़कर जाती रहती है और घरों में रखा सामान खराब होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed