{"_id":"6a3d3c8b9a92cdd2c60d1a85","slug":"demolition-drive-in-bawdi-colony-deferred-by-15-days-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-92627-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बावड़ी कॉलोनी में तोड़फोड़ कार्रवाई 15 दिन टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बावड़ी कॉलोनी में तोड़फोड़ कार्रवाई 15 दिन टली
विज्ञापन
लोगों को दस्तावेज दिखाने का मिला समय
फर्रुखनगर। झज्जर-फर्रुखनगर रोड स्थित गोल बावड़ी कॉलोनी में प्रस्तावित तोड़फोड़ कार्रवाई फिलहाल टल गई है। नोडल अधिकारी आर.एस. बाठ अपनी टीम के साथ मौके का निरीक्षण कर वापस लौट गए और लोगों को अपनी स्थिति स्पष्ट करने व दस्तावेज पेश करने के लिए 15 दिन का समय दिया है।
आर एस बाठ ने नगरपालिका कर्मचारियों को कॉलोनी का विस्तृत सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित क्षेत्र के 100 मीटर दायरे में बने मकान और दुकानों को नियमों के विरुद्ध माना जा रहा है। इसी संबंध में विभाग को शिकायतें मिलने पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई थी। स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने अधिकारियों से जनहित को ध्यान में रखकर निर्णय लेने की मांग की। उनका कहना है कि वर्षों से बसे परिवारों और छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा होनी चाहिए और कार्रवाई से पहले सभी पक्षों को सुना जाए। नोडल अधिकारी आर.एस. बाठ ने बताया कि शिकायत की जांच हो रही है। सर्वे रिपोर्ट और दस्तावेजों के अध्ययन के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। प्रशासन ने कहा कि सभी कदम नियमानुसार और जनहित को ध्यान में रखकर उठाए जाएंगे। संवाद