{"_id":"6456911e31c2c4271f005154","slug":"demanded-extortion-from-the-companys-cgm-instead-of-running-toll-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-4763-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: टोल चलाने के बदले कंपनी के सीजीएम से मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: टोल चलाने के बदले कंपनी के सीजीएम से मांगी रंगदारी
विज्ञापन
आरोपी पर पहले ही एक टोल मैनेजर की हत्या का दर्ज है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पालम विहार क्षेत्र में टोल चलाने के बदले कंपनी के सीजीएम से रंगदारी मांगने का सामने आया है। रंगदारी न देने पर टोल प्लाजा पर काम ठप करने व गोली मारने की धमकी भी दी गई। रंगदारी मांगने वाले पर पहले ही जींद में टोल मैनेजर की हत्या करने का आरोप है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार शिकायत में पालम विहार के देवेंद्र चाहर ने कहा कि वह स्काईलार्क कंपनी में बतौर सीजीएम कार्यरत हैं। उनकी कंपनी का खटकड़ गांव में टोल प्लाजा है। बीती 4 मई की शाम को वह अपने घर पर मौजूद था कि रात करीब पौने 10 बजे उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया। जिसने अपना नाम खटकड़ निवासी धौला उर्फ अनिल बताया। धौला ने उसे टोल प्लाजा चलाने के बदले में रुपयों की मांग की। रुपये न देने पर टोल प्लाजा पर काम ठप किए जाने की धमकी दी है।
उन्होंने बताया कि धौला ने 12 अप्रैल को टोल मैनेजर को भी गोली मारी थी। इस मामले में जींद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था, लेकिन आरोपी अभी भी पकड़ से बाहर है। ऐसे में उन्हें भी जान का खतरा बना हुआ है। पालम विहार थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।