फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Demand to remove 66 kV high-tension line intensifies.

Gurugram News: 66 केवी हाई टेंशन लाइन हटाने की मांग तेज

Sat, 26 Sep 2026 05:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
Demand to remove 66 kV high-tension line intensifies.
सड़क के ऊपर से हाई टेंशन लाइन जाते हुए। संवाद मारुति कुंज, नया गांव और भोंडसी में 66 केवी हाई
विधायक ने सीएम को पत्र भेजकर तुरंत हस्तक्षेप का अनुरोध किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। मारुति कुंज-नया गांव और भोंडसी क्षेत्र के लोगों ने क्षेत्र से होकर गुजर रही 66 केवी हाई टेंशन (एचटी) ट्रांसमिशन लाइन के स्थानांतरण को लेकर अपना विरोध और मांग तेज कर दी है। इस संबंध में पीजेकेएस के अध्यक्ष विनोद कुमार, एस एन साहू, राहुल सौरभ, ताराचंद तिवारी और राम प्रकाश यादव ने सोहना के विधायक तेजपाल सिंह तंवर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। मामले की गंभीरता को देखते हुए सोहना विधायक तेजपाल सिंह तंवर ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को आधिकारिक पत्र भेजकर तुरंत हस्तक्षेप और आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है।

विधायक द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि 66 केवी एचटी ट्रांसमिशन लाइन के वर्तमान एलाइन्मेंट के कारण क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा प्रभावित हो रहा है। रिहायशी मकानों के ऊपर व बेहद पास से गुजर रही इस हाई टेंशन लाइन की वजह से स्थानीय लोगों में हादसों का डर बना हुआ है। इसके अलावा, सड़कों के निर्माण और अन्य बुनियादी ढांचे से जुड़े विकास कार्यों में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन


तकनीकी जांच और सर्वे की मांग
निवासियों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने मांग की है कि बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा तुरंत मौके का निरीक्षण कराया जाए। इसके साथ ही लाइन को किसी सुरक्षित व तकनीकी रूप से उपयुक्त वैकल्पिक मार्ग पर शिफ्ट करने की संभावनाओं की जांच की जाए। पीजेकेएस अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि यह मुद्दा क्षेत्र के भविष्य और लोगों की जान-माल की सुरक्षा से सीधे जुड़ा हुआ है। लोगों ने आश्वस्त किया है कि वे इस प्रक्रिया में विभाग द्वारा आवश्यक सभी कागजी औपचारिकताओं में पूर्ण सहयोग देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed