फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Demand to get rid of the problem of jam

जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग

Sat, 06 Mar 2021 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Demand to get rid of the problem of jam
गुरुग्राम। शहर के सेक्टर-54, 55 और 56 में जाम की समस्या काफी समय से है। इसको लेकर परेशान क्षेत्र वासियों ने शनिवार को एसीपी संजीव बल्हारा से मुलाकात कर समस्या बताई और समाधान की मांग की।
विज्ञापन

लोगों ने एसीपी को बताया कि सेक्टर-56 में ट्रैफिक सिग्नल नहीं हैं। इस वजह से यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। गोल्फ कोर्स रोड पर कई सोसाइटी हैं। यहां से निकलने वाले लोगों को करीब 6 किलोमीटर आगे जेनपेक्ट के पास से यू-टर्न लेना पड़ता है। उन्होंने बताया कि बीच में एक यू-टर्न बनाया जाए, जिससे कि लोगों को सहूलियत हो। सर्विस रोड पर बैरिकेड लगाए गए हैं, जिस कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। एसीपी संजीव बल्हारा ने लोगों की समस्या सुनने के बाद तत्काल ही बैरिकेड हटवा दिए। वहीं अन्य समस्याओं का जल्द ही समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा युवा नेता नवीन गोयल, भाजपा सरस्वती मंडल की उपाध्यक्ष नेहा अग्रवाल, सेक्टर-56 लाफ्टर क्लब के चेयरमैन आनंद तायल, ओपी चोपड़ा, सुजाता गुप्ता, प्रेम कुमार अरोड़ा, सीपी कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed