फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Demand for removal of encroachment and beautification of Sector-10 market

Gurugram News: सेक्टर-10 मार्केट से अतिक्रमण हटाने और सौंदर्यीकरण की मांग

Wed, 15 Jul 2026 08:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
Demand for removal of encroachment and beautification of Sector-10 market
दुकानदारों ने कहा- नगर निगम में आने के बाद हाल हुए बेहाल, असुरक्षा और जलभराव प्रमुख समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित मार्केट के दुकानदार आवश्यक सुविधाएं न होने से परेशान हैं। मार्केट में पार्किंग और रोड की हालत जर्जर है और अतिक्रमण की समस्या से भी अधिकतर दुकानदार परेशान दिखे। दुकानदारों ने संवाद कार्यक्रम में संवाददाता को बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से नगर निगम में आने के बाद से मार्केट ज्यादा बदहाल हो गई है। इस मार्केट में सेक्टर-10 में रहने वाले करीब 3000 परिवारों, पड़ोस के गांव कादीपुर, सरस्वती एनक्लेव, पटौदी रोड और पड़ोस में सेक्टर 37 की सोसाइटियों के खरीदारों के लिए ग्रॉसरी के रिटेल चेन से लेकर बैंक, दवा, दूध, कपड़ा, सलोन आदि लगभग सभी जरूरतों की दुकानें हैं।
हजारों लोगों के फुटफॉल के बावजूद मार्केट के फुटपाथ की बदहाली, असुरक्षा और बारिश में जलभराव यहां आने वालों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। सेक्टर-10 के पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मवीर दलाल ने निगमायुक्त को पत्र लिखकर मार्केट के सौंदर्यीकरण की मांग की है ताकि ज्यादा लोग इस मार्केट में आना पसंद कर सकें। मार्केट के साथ दो बड़े निजी स्कूल होने के कारण बच्चों और उनके अभिभावकों की आवाजाही भी मार्केट में हैं। मार्केट का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर होगा तो ज्यादा ग्राहकों की आमद यहां हो सकेगी।
विज्ञापन

सेक्टर 10 मुख्य सड़क से नीचे होने के कारण बारिश के समय यहां करीब दो फुट पानी जमा हो जाता है। लोगों ने मार्केट के फुटपाथ को ऊंचा कराने, सीसीटीवी कैमरे लगवाने और शॉपिंग कांप्लेक्स के लिए खाली पड़ी जगह को अतिक्रमण मुक्त करा कर वहां से मलबा हटवाने की मांग की है। संवाद कार्यक्रम में हरि प्रकाश कौशिक, राजबीर यादव, धर्मवीर दलाल, रवि कुमार, शराफत, नरेंद्र छिल्लर, सत्यवान यादव, जमील, ललित चाहौन, बाल किशन, श्याम सुंदर, विवेक कुमार, करण भारद्वाज, शमी अहलावत और सुरेश भारद्वाज ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
यहां सुरक्षा और जलभराव का मुद्दा सबसे अहम है। असामाजिक तत्चों के कारण दुकानदारों को डर बना रहता है। - हरि प्रकाश कौशिक
मैंने जिला प्रशासन और नगर निगम को मार्केट के सौंदर्यीकरण को लेकर कई पत्र लिखे हैं। उम्मीद है कि प्रशासन इस मार्केट की सुध लेगा। - धर्मवीर दलाल
फुटपाथ बदहाल होने और सामने के खाली प्लॉट में मलबा डंप किए जाने के कारण वायु प्रदूषण भी एक समस्या है। - राजबीर यादव

यहां सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने और बरसात में जलभराव को रोकने के उपाय होने चाहिए। - रवि कुमार

पार्किंग की बेहतर व्यवस्था की जरूरत है। मार्केट के विकास की बहुत सारी संभावनाएं हैं। - शराफत

सामने के खाली प्लॉट में झुग्गियां हटाई जाती है फिर लग जाती हैं। मार्केट के आस-पास असामाजिक तत्वों को रोकने के उपाय होने चाहिए। - नरेंद्र छिल्लर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed