फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Demand for construction of footover bridge at Jatauli railway gate

Gurugram News: जाटौली रेलवे फाटक पर फुटओवर ब्रिज बनवाने की मांग

Fri, 24 Mar 2023 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Demand for construction of footover bridge at Jatauli railway gate
दैनिक रेल यात्री संघ ने मंडल रेलवे प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

मंडल रेलवे प्रबंधक ने किया पटौदी रोड रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। दिल्ली मंडल रेलवे प्रबंधक डिंपी गर्ग ने बृहस्पतिवार को पटौदी रोड रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। दिल्ली डीआरएम के साथ दिल्ली मंडल के सभी अधिकारी मौजूद थे। डीआरएम अपनी स्पेशल ट्रेन से पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पहुंचे और लगभग एक घंटे तक स्टेशन के प्लेटफार्म, परिसर, कार्यालय आदि का निरीक्षण किया। दैनिक रेल यात्री संघ पटौदी रोड के प्रधान योगिंद्र चौहान और उप प्रधान मास्टर सुरेंद्र चौहान ने बीस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मुख्य रूप से पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर अलग से वेटिंग हाल, सभी प्लेटफार्म बैठने के लिए आधुनिक सीटें, प्लेटफार्म नंबर-2 व 3 को सीसी बनाने और आधुनिक शैड का निर्माण करने की मांग की गई। इसके अलावा श्री बाबा हरदेवा मंदिर की तरफ पार्क बनाने, एमएलए स्कूल और हरदेवा मंदिर के नजदीक अंडरपास बनाने, रेलवे स्टेशन के बाहर तिरंगा झंडा लगवाने, एक्सीलेटर की सुविधा, कैंटीन, कोच इंडिकेटर पोल और जाटौली रेलवे फाटक पर फुटओवर ब्रिज बनवाने की मांग उठाई। योगिंद्र चौहान ने बताया कि इस वर्ष के अंत तक पटौदी रोड रेलवे स्टेशन की काया पलट होने की उम्मीद है। वैश्य समाज के लोगो ने भी अपनी मांगे डीआरएम डिंपी गर्ग को देते हुए उन्हें एक स्मृति चिन्ह भेंट किया। डीआर एम डिंपी गर्ग ने मांगों को लेकर उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक भरत लाल मीणा, गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के रेलवे सुरक्षा बल थाना के प्रभारी निरीक्षक नितिन मेहरा, जीआरपी थौकी प्रभारी कृष्ण कुमार, नितिन गुप्ता, अग्रवाल समाज के प्रधान अजय मंगला, रवि चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

----
फोटो-11- पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से जानकारी लेते डीआरम डिंपी गर्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed