{"_id":"6ab7ad1cdab08d015f097be4","slug":"deliberations-on-boosting-industrial-productivity-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-102329-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: उद्योगों की उत्पादकता बढ़ाने पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: उद्योगों की उत्पादकता बढ़ाने पर मंथन
विज्ञापन
प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री की ओर से इंडस्ट्री एंड ट्रेड प्रोडक्टिविटी समिट का ह
पीएफटीआई की ओर से इंडस्ट्री एंड ट्रेड प्रोडक्टिविटी समिट का आयोजन
नंबर गेम - 100 से अधिक उद्यमी शामिल हुए
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बदलते कारोबारी माहौल में उद्योगों की उत्पादकता बढ़ाने और कामकाज को बेहतर बनाने के लिए प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआई) की ओर से इंडस्ट्री एंड ट्रेड प्रोडक्टिविटी समिट 1.0 का आयोजन किया गया। इसमें गुरुग्राम और मानेसर के 100 से अधिक उद्योगपति, व्यापारी और व्यवसायिक प्रतिनिधि शामिल हुए। समिट में स्वस्थ कार्यबल, स्मार्ट कम्युनिकेशन और मजबूत सिस्टम को उत्पादकता बढ़ाने के महत्वपूर्ण आधार के रूप में बताया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पीएफटीआई के चेयरमैन दीपक मैनी, वाइस चेयरमैन डॉ. एसपी अग्रवाल और डायरेक्टर डॉ. अंशुल ढींगरा ने अतिथियों और सदस्यों के स्वागत के साथ की। उन्होंने कहा कि उत्पादकता अब केवल मशीन, मैनपावर और लक्ष्य तक सीमित नहीं है। कर्मचारी की ऊर्जा, ग्राहकों से प्रभावी संवाद और संगठन की मजबूत कार्यप्रणाली का बेहतर तालमेल भी कारोबार की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पहले सत्र में एसजीटी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फिजियोथेरेपी की टीम ने कई विषयों पर जानकारी दी। डॉ. प्रियंका ऋषि के नेतृत्व में डॉ. अंकिता पारखे और डॉ. जयंतिका भारद्वाज ने सही पोस्चर, मूवमेंट और कार्यस्थल पर किए जा सकने वाले सरल अभ्यासों के बारे में बताया।
दूसरे सत्र में याशिका कोठारी और उनकी टीम ने कारोबार में व्हाट्सएप के उपयोग के बारे में जानकारी दी। समिट के दौरान उद्योगपतियों ने विशेषज्ञों से सवाल किए और अपने कारोबार से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। कई सदस्यों ने वन-टू-वन चर्चा और आगे की बैठकों में रुचि दिखाई। पीएफटीआई के वाइस चेयरमैन डॉ. एसपी अग्रवाल ने स्वस्थ एवं कुशल मानव संसाधन को मजबूत उद्योग की बुनियाद बताया। डॉ. अंशुल ढींगरा ने कहा कि आने वाला समय कम संसाधनों से अधिक प्रभाव पैदा करने का है। अंत में डॉ. अंशुल ने अतिथियों, विशेषज्ञों और उद्योगपतियों का आभार जताया।