फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Delegation of councillors from Kerala visits Gurugram

Gurugram News: केरल से पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुग्राम का किया दौरा

Sun, 15 Feb 2026 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Delegation of councillors from Kerala visits Gurugram
निगम की कार्यप्रणाली और विकास योजनाओं की दी गई जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भाजपा के विकसित केरलम अभियान के अंतर्गत केरल से पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को गुरुग्राम का दौरा किया। नगर निगम गुरुग्राम कार्यालय पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया गया। इस दौरान निगम प्रशासन द्वारा शहर की कार्यप्रणाली, चल रहे विकास कार्यों तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तृत प्रस्तुति दी गई।




अधिकारियों ने गुरुग्राम को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और तकनीक आधारित शहर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की तथा विभिन्न क्षेत्रों में अपनाए गए नवाचारों से प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया। नगर निगम अधिकारियों ने स्वच्छता प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट निपटान, सीवर और जल प्रबंधन, सड़क अवसंरचना, हरित क्षेत्र विकास तथा डिजिटल सेवाओं से जुड़ी पहलों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रतिनिधिमंडल को बताया गया कि शहर में घर-घर कचरा संग्रहण, मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग, लैंडफिल प्रबंधन, निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट निपटान, वर्षा जल संचयन और जलभराव नियंत्रण जैसे क्षेत्रों में व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही एकीकृत एप और डैशबोर्ड के माध्यम से नगर सेवाओं की निगरानी और शिकायत निवारण को भी सुदृढ़ किया गया है। केरल से आए प्रतिनिधिमंडल में रघुनाथ सी. मेनन, पी. कृष्णप्रसाद, वी.ए. सुरेश कुमार, अजय कुमार, उल्लासन पी., राजलक्ष्मी पी., संध्या रानी तथा केपी बिंदु शामिल थे। इन सदस्यों ने गुरुग्राम में किए जा रहे विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में विशेष रुचि दिखाई तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed