फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Defaulters did not deposit tax, corporation will now recover Rs 380 crore through sealing.

Gurugram News: डिफाल्टरों ने जमा नहीं कराया टैक्स, निगम अब सीलिंग से वसूलेगा 380 करोड़ रुपये

Sat, 07 Feb 2026 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Defaulters did not deposit tax, corporation will now recover Rs 380 crore through sealing.
डिफाल्टरों ने जमा नहीं कराया टैक्स, निगम अब सीलिंग से वसूलेगा 380 करोड़ रुपये
विज्ञापन

- पीजी, रेजिडेंशियल की दर से टैक्स का भुगतान, सर्वे पूरा कर नोटिस देने की तैयारी

अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। नगर निगम क्षेत्र में चल रहे 1300 से अधिक पीजी संचालकों पर प्रॉपर्टी टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। संचालकों की ओर से रिहायशी दर पर भुगतान किया जाता है। जबकि इन पर व्यवसायिक दर लगना चाहिए। ऐसे में निगम की टैक्स शाखा की ओर से दुबारा से सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे पूरा करने के बाद इनसे टैक्स वसूला जाएगा। टैक्स न देने वालों की प्रॉपर्टी सील होगी।
बता दें कि डिफाल्टरों पर गुरुग्राम नगर निगम का 380 करोड़ रुपये प्रापर्टी टैक्स बकाया है। अब निगम ने ऐसे डिफाल्टरों की सूची तैयार कर ली है। अब तक निगम ने कुल 80 बड़ी डिफाल्टर प्रापर्टी को सील किया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि घटते राजस्व को बढ़ाने के लिए अब बकाया प्रापर्टी टैक्स की वसूली की जाएगी। नोटिस जारी किए जा रहे हैं, अगर इसके बावजूद भी टैक्स का भुगतान नहीं किया तो प्रापर्टी को सील करेग।
विज्ञापन


इसे सी जाने..
: नगर निगम क्षेत्र मेंं 380 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स कास बकाया।
: नगर निगम की ओर से अब तक 80 बड़ी प्रॉपर्टी सील हो चुकी है।
: अब तक करीब 305 करोड़ की वसूली हो चुकी है।
: 1300 पीजी शहर में चल रहे हैं।
: गुरुग्राम नगर निगम क्षेत्र में सात लाख से अधिक प्रापर्टी हैं।
: रिहायशी - 4,37,111
: व्यावसायिक- 92.457
: औद्योगिक- 6,561
: संस्थानिक- 4,408
: खाली प्लाट- 1,11,361
: विशेष श्रेणी - 6,138
: मिश्रित उपयोग- 34,136
: कृषि- 13,430
: कुल- 7,05602

वर्जन
रिहाशी भवनों मेंं चल रहे पीजी का सर्वे किया जा रहा है। टैक्स चोरी करने वालों को नोटिस दिया जाएगा। टैक्स न देने वालों भवनों को सील किया जाएगा। - पंकज कुमार, जोनल टैक्स अधिकारी, नगर निगम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन


...............मयंक
..............मयंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed