फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Deep potholes on the road due to waterlogging are increasing accidents

Gurugram News: जलभराव से सड़क पर बने गहरे गड्ढे दे रहे हादसों को बढ़ावा

Sun, 27 Apr 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Deep potholes on the road due to waterlogging are increasing accidents
बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान, लोगों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। शहर के पुन्हाना होडल रोड पर जुरहेडा मोड़ के नजदीक सड़क पर भरा पानी हादसों का कारण बन रहा है। कई वर्षो से बनी इस समस्या की ओर स्थानीय प्रशासन का बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। स्थानीय लोगों द्वारा समस्या को लेकर कई बार मांग उठाने के साथ-साथ नगरपालिका प्रशासन को शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हुआ। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि दुकानों के सामने भरे पानी के कारण उनका धंधा पूरी तरह चोपट हो गया है। लोगों ने समाधान नहीं होने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
पुन्हाना होडल मार्ग जो पलवल, फरीदाबाद और दिल्ली को जोड़ता है तो वहीं, मथुरा, आगरा और कानपुर जाने वाले लोग भी यहीं से गुजरते हैं। जिले का यह मुख्य मार्ग है। शहर के गंदे पानी की निकासी के लिए रोड के दोनों ओर नाला बना हुआ है, जिसमें आसपास की कॉलोनी का गंदा पानी जाता और उससे ड्रेन में जाता है। लेकिन यह नाला अतिक्रमण के कारण पूरी तरह अवरुद्ध है, जिस वजह से गंदा पानी सड़क पर भरा रहता है। सड़क पर भरे पानी के कारण यहां गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे प्रतिदिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गड्ढों के कारण वाहन चालक गलत दिशा से वाहनों को निकालते हैं, जो कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
विज्ञापन


दुकानदार नफीस, साहिल, मुबारिक, वाहिद, कमाल, सलीम और दिलशाद का कहना है कि समस्या कई वर्षो से है, जिसके बारे में कई बार नगरपालिका सहित उपमंडल अधिकारी कार्यालय में शिकायत कर चुके हैं। जलभराव के कारण यहां के दुकानदारों का धंधा पूरी तरह ठप हो चुका है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। नालों की साफ सफाई नहीं होने के कारण पानी ड्रेन तक नहीं पहुंच पाता और सड़क पर भर जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होता है तो वो धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed