{"_id":"5cf6ad70bdec2206ff5a7977","slug":"decoration-in-markets-for-eid-gurgaon-news-noi441664542","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद आज, गुलजार रहे शहर के बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद आज, गुलजार रहे शहर के बाजार
विज्ञापन
गुरुग्राम में ईद के मौके पर बाजारों में बढ़ी रौनक।
- फोटो : Gurgaon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद आज, गुलजार रहे शहर के बाजार
गुरुग्राम। देशभर के सभी शहरों की तरह गुरुग्राम में भी ईद-उल-फितर बुधवार को मनाई जाएगी। इस संबंध में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं सुबह करीब साढ़े नौ बजे मस्जिदों में नमाज अदा करेंगे। इस सिलसिले में मस्जिदों को सजाया गया है। मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। उधर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
अंतिम दिन भी होती रही खरीदारी
ईद की पूर्व संध्या पर जिले के बाजार गुलजार रहे। मीठी ईद पर तरह तरह के पकवान और खास तौर पर सेवई बनाने की तैयारियां पूरे शबाब पर थी। मंगलवार को लोगों ने कपड़ों से लेकर सेवई, मेवे, खोया, टोपी व इत्र खरीदने के लिए बाजारों का रुख किया। सदर बाजार, जामा मस्जिद के पास बनी मार्केट, सेक्टर-14, 15 की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। लड़कों ने जहां डिजाइनर कुर्ते पायजामे खरीदे वहीं युवतियों में शरारा सूट का क्रेज रहा। देर शाम तक लोगों की खरीदारी चलती रही।
दूध की बढ़ी मांग
ईद पर सेवई व अन्य सामग्री बनाने के लिए दूध की जरूरत पड़ती है। ऐसे में दूध की खपत लगभग दोगुनी हो जाती है। ऐसे में डेयरी संचालकों ने भी पहले से तैयारी कर ली है, क्योंकि चांद दिखने के बाद दुकानों पर भीड़ बहुत बढ़ जाती है।
विज्ञापन
पार्लर में भी रही भीड़
ईद-उल-फितर पर महिलाओं में भी सजने-संवरने का काफी उत्साह दिखा। ब्यूटी पार्लर पर मुस्लिम महिलाओं की काफी भीड़ रही। भीड़ का आलम यह था कि पार्लर में महिलाओं को अपनी बारी आने के लिए काफी देर इंतजार भी करना पड़ा
सतका का विशेष महत्व
ईद पर त्योहारी और सतका का विशेष महत्व होता है। सतका मतलब ईद की नमाज से पहले गरीबों को दान करना। सेक्टर-15 निवासी अली जाफर ने बताया कि ईद की नमाज से पहले गरीबों को दान देना जरूरी होता है, ताकि गरीब भी ईद मना सकें। त्योहारी अपनों को आशीर्वाद के रूप में घर के बड़े देते हैं। इसमें पहले जहां पैसे दिए जाते थे वहीं अब उपहार लोग दे रहे हैं। इसमें मोबाइल फोन से लेकर घड़ी, कपड़े अन्य उपहार शामिल हैं।