{"_id":"6429cb85a1365c0736091a54","slug":"decision-to-boycott-elections-in-mahapanchayat-of-30-villages-gurgaon-news-c-1-1-397864-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 30 गांवों की महापंचायत में चुनावों के बहिष्कार का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 30 गांवों की महापंचायत में चुनावों के बहिष्कार का फैसला
विज्ञापन
सरकार ने अभी तक नहीं दिया है अधिग्रहण की गई जमीन का ब्याज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानेसर इलाके में 30 गांवों की महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें नगर निगम चुनावों सहित आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया गया।
मानेसर इलाके में हुई महापंचायत में कुल 30 गांवों की सरदारी ने हिस्सा लिया । साल 2011 में मानेसर इलाके के चार गांवों की 1128 एकड़ जमीन को सरकार ने अधिग्रहण किया था । किसानों का ब्याज अब तक सरकार ने नहीं दिया जो तकरीबन 900 करोड़ रुपये के आसपास है । ऐसे में इन चार गांवों ने पहले ही नगर निगम चुनावों का बहिष्कार किया था। अब 30 गांव की सरदारी ने मिलकर महापंचायत में यह फैसला लिया कि आगामी मानेसर नगर निगम चुनाव में 30 गांव से ना तो उम्मीदवार बनेगा और ना ही किसी तरह से चुनाव में भागीदारी लेंगे। महापंचायत में शामिल 30 गांव के किसानों की माने तो सरकार लगातार उनके साथ भेदभाव कर रही है और यही कारण रहा कि तमाम गांव महापंचायत में शामिल हुए और इस महापंचायत में कई बड़े फैसले लिए जिसमें कहा गया कि नगर निगम मानेसर में कोई भी गांव अपना उम्मीदवार नहीं बनाएगा और कोई भी वोट नहीं डालेगा।
महापंचायत के दौरान अपना विचार रखने वालों में सूबे सिंह बोहरा वजीराबाद ,सोचंद सरपंच शिकोहपुर, सुंदरलाल सरपंच सिकंदरपुर, लक्ष्मण सरपंच नखरोला, प्रदीप सरपंच,ओमप्रकाश पूर्व सरपंच मानेसर रोहतास सरपंच गांव खोह, सुभाष नैनवाल, कृष्ण फौजी फखरपुर ,सुमेर पंडित फजलवास, अजय सरपंच आदि किसान मौजूद रहे।