{"_id":"6027cd158ebc3ee8ea7048a3","slug":"death-due-to-high-speed-canter-collision-gurgaon-news-noi5654049119","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से ट्रैफिक मार्शल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से ट्रैफिक मार्शल की मौत
विज्ञापन
गुरुग्राम। पंचगांव चौक पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से ट्रैफिक मार्शल की मौत हो गई। ट्रैफिक मार्शल मानेसर से धारूहेड़ा की तरफ जाने वाली सड़क पर ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 11.30 बजे वह कैंटर की चपेट में आ गया। मृतक के साथी की शिकायत पर बिलासपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर निवासी गंगा प्रसाद ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि वह राजस्थान की एक कंपनी में ट्रैफिक मार्शल की नौकरी करते हैं। इन दिनों केएमपी एक्सप्रेसवे के नजदीक पंचगांव चौक पर उनकी ड्यूटी लगाई गई है। उनके साथ यूपी के एटा जिले के गांव नंगला खिल्ली निवासी प्रेम सिंह भी कार्यरत थे। शुक्रवार सुबह वह और प्रेम सिंह दोनों पंचगांव चौक पर मानेसर से धारूहेड़ा की तरफ जाने वाले लेन पर ड्यूटी कर रहे थे।
इसी दौरान मानेसर की तरफ से आ रहे कैंटर ने प्रेम सिंह को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक थोड़ी दूर पर कैंटर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद आनन-फानन एंबुलेंस के जरिए प्रेम सिंह को सेक्टर-37 अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। शिकायत व कैंटर के नंबर के आधार पर पुलिस चालक की पहचान का प्रयास कर रही है।