फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Deadly attack on a youth for illegal possession

दंबगों ने प्लांट कब्जाने को लेकर युवक पर किया जानलेवा हमला

Sun, 14 Feb 2021 07:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on a youth for illegal possession
गुरुग्राम। भोंडसी गांव के स्नेह विहार में दबंगाें द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा करने को लेकर युवक मुकेश राघव पर जानलेवा हमला कर दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि दबंगों ने घटना का विरोध करने पर उस पर घातक हथियार से हमलाकर पैर की हड्डी तोड़ दी। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

गांव भोंडसी के रहने वाले मुकेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि कुछ समय पहले स्नेह विहार इलाके में एक प्लाट खरीदा था। जिस पर निर्माण कार्य नहीं कराया था। कुछ दिनों पहले जानकारी मिली कि गांव के ही राजेंद्र, बेटा मुकेश, राकेश, भूरा, सेठी, दीपक और अज्ञात लोगों ने जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया। बुधवार दोपहर आरोपी राजेंद्र और उनके साथी जमीन पर अवैध कब्जा करने के उद्देश्य से बाउंड्री पार करने लगे। जब विरोध किया तो अभद्र व्यवहार और घातक हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में पीड़ित युवक के परिजनों की ओर भोंडसी थाने में आरोपियों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed