फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dead body of elderly woman found in MVN Society flat

Gurugram News: एमवीएन सोसाइटी के फ्लैट में मिला बुजुर्ग महिला का शव

Tue, 24 Oct 2023 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Dead body of elderly woman found in MVN Society flat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोहना। सोहना-दोहला रोड स्थित एमवीएन सोसाइटी के एक फ्लैट में बीते शनिवार को 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव मिला था। मृतका की पहचान कृष्णा पत्नी खिलूराम, फ्लैट नंबर-8 टावर नंबर-3 एमवीएन दोहला रोड सोहना के रूप में हुई है। मृतका अपने फ्लैट में अकेली रहती थी। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।


जांच अधिकारी एएसआई धर्मेंद्र ने बताया कि घटना बीते शनिवार सुबह 9.30 बजे की है। सोसाइटी के लोगों ने देखा कि बुजुर्ग कृष्णा रोजाना की तरह मंदिर नहीं आई। तो उन्होंने फ्लैट में देखा तो बुजुर्ग कृष्णा बाथरूम में पड़ी थी, जिसके मुंह से खून आ रहा था। इसके बारे में परिजनों को सूचित किया गया और महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया था। एएसआई धर्मेंद्र ने बताया कि मृतका का बेटा दादरी में नौकरी करता है और बेटी गुरुग्राम में रहती है। पुलिस ने धारा-174 के तहत कार्रवाई कर सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर शव मृतका के परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed