फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dead body of a youth found on the roadside

Gurugram News: सड़क किनारे में मिला युवक का शव

Sat, 23 Aug 2025 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found on the roadside
गुुरुग्राम। सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में खांडसा गांव में शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे एक अधेड़ युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर निरीक्षण करके साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। मामले में शुक्रवार देर शाम एफआईआर दर्ज की गई। मृतक की पहचान राजेश (50 वर्ष) के रूप में हुई। उसके सिर पर चोट के निशान मिले हैं। शुरुआती जांच में सामने आया कि बृहस्पतिवार की रात को किसी बात को लेकर राजेश का कुछ लोगों के साथ झगड़ा हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद काे सुलझा दिया था। वहीं, शुक्रवार की सुबह राजेश का शव सड़क के किनारे मिला। सेक्टर-37 थाने के निरीक्षक साहिद अहमद ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। घटनास्थल के आसपास और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर मामले में आरोपियों की पहचान की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed