फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Darkness on Jaipur Highway from Kherki Daula to Rampura

Gurugram News: जयपुर हाईवे पर खेड़की दौला से रामपुरा तक अंधेरा

Wed, 29 Apr 2026 05:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
Darkness on Jaipur Highway from Kherki Daula to Rampura
कई जगहों पर लाइट खराब, हादसे का खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं जलने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय खेड़की दौला टोल से रामपुरा तक कई हिस्सों में सड़कें पूरी तरह अंधेरे में डूब जाती हैं। इससे वाहन चालकों को सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने में दिक्कत होती है और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है।



भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की तरफ से इस हाईवे पर सुविधाओं के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं लेकिन कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं या जल नहीं रही हैं। इस वजह से लोगों को रात के समय अंधेरे में सफर करना पड़ रहा है। हाईवे पर कई जगह लोग रात के समय अंधेरे में सड़क पार करते हैं, जिससे हादसों की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन

सात-आठ महीने से खराब है स्थिति
शिकोहपुर और रामपुरा के लोगों ने बताया कि इस समस्या के बारे में प्रशासन को कई बार जानकारी दी गई है लेकिन पिछले सात से आठ महीनों से स्थिति जस की तस बनी हुई है। बीच में बन रहे फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का काम भी अंतिम चरण में आकर रुक गया है। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। रात के समय लोग मजबूरी में घुमावदार और व्यस्त सड़क को जान जोखिम में डालकर पार करते हैं। यह नेशनल हाईवे होने के कारण यहां वाहनों की रफ्तार भी बहुत तेज रहती है, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। लोगों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाके में स्ट्रीट लाइटों को लेकर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए खेड़की से लेकर हरियाणा राजस्थान बॉर्डर तक सर्वे किया जा रहा है। पुरानी खराब लाइटों को ठीक किया जाएगा और जहां जरूरत होगी वहां नई लाइटें भी लगाई जाएंगी ताकि लोगों को रात के समय अंधेरे की परेशानी न हो।
योगेश तिलक, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed