फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Danger from open manholes in Pataudi Sabzi Mandi

Gurugram News: पटौदी सब्जीमंडी में खुले मैनहोल से खतरा

Sat, 25 Apr 2026 05:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
Danger from open manholes in Pataudi Sabzi Mandi
लोग बोले- करीब एक साल से परेशानी, शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पटौदी की पुरानी सब्जीमंडी के मुख्य मार्ग पर खुला मैनहॉल लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। यह मैनहॉल लगभग एक साल पहले जनस्वास्थ्य विभाग ने बनवाया था। तब से आज तक इसे नहीं ढंका गया। करीब 10 फुट गहरा यह मैनहॉल मुख्य रास्ते के बिल्कुल पास ही है। लोगों की तरफ से कई बार इस समस्या को लेकर प्रशासन को सूचित किया, लेकिन अब तक इलाके में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
--------------------------
विज्ञापन

यहां रोजाना हजारों लोग खरीदारी करने आते हैं। ऐसे में खुला मैनहोल बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। प्रशासन से तुरंत इस पर ढक्कन लगाना चाहिए। -देशराज सैनी, सब्जीमंडी प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

ढक्कन न होने से लोगों को डर के साथ गुजरना पड़ता है। कई बार चार पहिया वाहन भी इसमें फंस चुके हैं, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। यह स्थिति बेहद जोखिम भरी है। - राजेन्द्र सैनी, पूर्व प्रधान
कई बार पशु भी इस खुले मैनहोल में गिर चुके हैं, जिससे उन्हें चोटें आईं हैं। जल्द इसका समाधान प्रशासन को निकालना चाहिए। -रामकिशन सैनी
इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मनोज कुमार, पार्षद
----------------------------
काम के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। टेंडर अलॉट होने के बाद 10 से 12 दिनों के अंदर काम शुरू कर दिया जाएगा। नया मैनहोल बनाकर ढक्कन लगा दिया जाएगा। राहुल राव, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed