फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Cycle tracks and footpaths from Sector 58 to 67 will be eco-friendly

Gurugram News: सेक्टर 58 से 67 तक ईको फ्रेंडली होंगे साइकिल ट्रैक और फुटपाथ

Sun, 26 Nov 2023 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Cycle tracks and footpaths from Sector 58 to 67 will be eco-friendly
नए डिजाइन में बस-बे और ऑटो रिक्शा पिकअप और ड्रॉप जोन बनेगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी में पर्यावरण की चिंता करने वाले और साइकिलिंग के शौकीन लोगों को सेक्टर 58 से 67 तक साइकिल ट्रैक और फुटपाथ की सौगात मिलेगी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) इन सेक्टरों को विकसित करने के दौरान कई बातों का ध्यान रख रहा ताकि आने वाले समय में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सके। नए डिजाइन में बस-बे और ऑटो रिक्शा पिकअप और ड्रॉप जोन को शामिल किया गया है ताकि भीड़ कम हो सके। इसके अलावा जहां भी आवश्यकता होगी स्लिप रोड और ग्रीन एरिया में वृद्धि की जाएगी।
जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित गोदारा ने बताया कि सेक्टर 58 से 67 तक सड़कों को लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए इन सेक्टरों के जंक्शन को रि-डिजाइन करने के लिए, यातायात प्रबंधन में सुधार कई उपाय किए जा रहे हैं। इसमें राहगीरी फाउंडेशन के सहयोग से पर्यावरण केंद्रीय निर्माण कार्य होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नए डिजाइन में बस बे और ऑटो रिक्शा पिक अप और ड्रॉप जोन को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा फुटपॉथ और साइकिल ट्रैक का भी प्रावधान होगा। कार्यकारी अभियंता ने बताया कि इन सेक्टरों में सड़कों पर टेबल टॉप ब्रेकर बनाए जाएंगे। सड़क साइनेज और पैदल यात्री पथ और जेबरा क्रॉसिंग को चिह्नित करने, सड़क सुरक्षा संबंधित अन्य कार्य होंगे। इस परियोजना पर तीन दिन पहले सीपीसी की बैठक में चर्चा हुई। इसमें सीईओ पीसी मीणा ने इसे सुनियोजित तरीके से लागू करने का निर्देश दिया। एचएसवीपी व टाउन एंड कंट्री प्लानिंग द्वारा इन कार्याें के लिए पर्याप्त जगह दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed