फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Crowds of devotees were seen at the temple even after Navratri.

Gurugram News: नवरात्र के बाद भी मंदिर में दिखी श्रद्धालुओं की भीड़

Sun, 29 Mar 2026 05:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees were seen at the temple even after Navratri.
माता के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-शांत की मनोकामना की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। शीतला माता मंदिर में चैत्र मेला लगा रहा है, जिसमें रविवार को भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही मंदिर परिसर में लोगों के लंबी कतारें देखने को मिलीं। मंदिर में श्रद्धालु जय माता दी के जयकारे लगाते नजर आए। लोगों ने बताया कि नवरात्र खत्म होने के बाद भी मंदिर में वैसा ही माहौल है। माता शीतला मंदिर में कई लोग अपने बच्चे का मुंडन करवाने आए थे तो कई नवविवाहित जोड़े माता से आशीर्वाद लेने के लिए आए थे। वहीं, कई श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-शांत की मनोकामना की।

यहां की मान्यता है कि माता के दर्शन मात्र से ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। मंदिर में सुबह ही विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भाग लिया। यह मेला चार अप्रैल को खत्म होगा, जिससे यहां भीड़ रोजाना बढ़ रही है। मंदिर में माता के दर्शन करने आईं महिलाओं ने भजन गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed