फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Crowded arrangements op...only two beds, four needed

Gurugram News: भीड़ से व्यवस्था ठप...सिर्फ दो ही बेड, जरूरत चार की

Sat, 08 Nov 2025 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Crowded arrangements op...only two beds, four needed
लक्ष्मण विहार की यूपीएचसी में कम जगह के कारण स्टाफ और मरीजों को परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के लक्ष्मण विहार क्षेत्र में स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) में जगह की कमी मरीजों और स्टाफ दोनों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाएं तो उपलब्ध हैं लेकिन सीमित स्थान के चलते व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। वर्तमान में यूपीएचसी में केवल दो ही बेड हैं, जबकि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कम से कम चार बेड की आवश्यकता है। अस्पताल में बढ़ती भीड़ के कारण व्यवस्था ठप हो गई है।

यूपीएचसी में ओपीडी, दवा काउंटर, ब्लड टेस्ट कक्ष और अन्य विभागों के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं है। कई बार अधिक मरीज आने पर भीड़ बढ़ जाती है, जिससे इलाज और स्टाफ दोनों पर दबाव बन जाता है। स्थानीय निवासियों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द जगह का विस्तार किया जाए और आवश्यक सुविधाएं बढ़ाई जाएं ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके। सीमित संसाधनों के बावजूद स्टाफ मरीजों की सेवा में जुटा हुआ है।
विज्ञापन



पार्किंग का अभाव
यूपीएचसी के बाहर पार्किंग की सुविधा न होने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। अधिक वाहन खड़े होने पर सड़क संकरी होने के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से उचित पार्किंग व्यवस्था की मांग की है ताकि आवागमन सुचारू रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह की कमी बन रही परेशानी
हम लोगों के लिए नजदीक इलाज की सुविधा तो है लेकिन जगह की कमी के कारण मरीजों को दिक्कत होती है। कई बार सीमित स्थान और भीड़ होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। - मोनिका, निवासी, लक्ष्मण विहार

यूपीएचसी में सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की है। कई बार मरीज इलाज के बीच से ही मरीज वाहन हटाने के लिए बाहर आना पड़ता है। जगह की कमी के कारण मरीजों और उनके परिजनों को लगातार असुविधा झेलनी पड़ती है। - सुभाष, निवासी, लक्ष्मण विहार


----------
यूपीएचसी में जगह की कमी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पार्षद को पत्र लिखकर विस्तार की मांग की गई है। जल्द ही समाधान निकाला जाएगा, ताकि मरीजों और स्टाफ को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और इलाज में किसी तरह की असुविधा न हो। - डाॅ. राहुल, एमओ, लक्ष्मण विहार पीएचसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed