फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Crossing the road has become difficult due to the construction of the elevated road.

Gurugram News: एलिवेटेड रोड के निर्माण के कारण सड़क पार करना हुआ मुश्किल

Sat, 13 Jun 2026 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Crossing the road has become difficult due to the construction of the elevated road.
मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मानेसर के पास भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। एलिवेटेड रोड के बनने से वाहनचालकों को जाम से काफी राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी। निर्माण कार्य के दौरान सड़क के कुछ हिस्सों को खोदा जा रहा है और पिलर बनाने के लिए सरियों का ढांचा तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही सुरक्षा के लिए हाईवे के दोनों ओर टीन शेड लगाए गए हैं, ताकि वाहन चालकों को किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन


हालांकि निर्माण कार्य के चलते जयपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है, जिससे लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों की धीमी गति के कारण यात्रियों को समय अधिक लग रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सबसे ज्यादा परेशानी हाईवे पार करने में हो रही है, क्योंकि मानेसर गांव दोनों तरफ बसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रैफिक के बीच सड़क पार करना जोखिम भरा हो गया है। लोग लगातार वाहन गुजरने के कारण सुरक्षित तरीके से सड़क पार नहीं कर पा रहे हैं। लोगों ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, लेकिन फिलहाल उन्हें अस्थायी रूप से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed