{"_id":"5be1a2c5bdec226930330965","slug":"91541513925-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार कारोबारी की हत्या का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार कारोबारी की हत्या का मामला
Updated Tue, 06 Nov 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
हाथ लगे सुराग, आरोपी पहुंच से बाहर
गुरुग्राम। गांव धनकोट में कार कारोबारी की गोली मारकर की गई हत्या को 48 घंटे से अधिक का समय बीत गया है, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। तीन टीमें लगी हुई हैं। राजेंद्रा पार्क थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र का कहना है कि आरोपियों के संबंध में कुछ सुराग हाथ लगे हैं जिन पर टीमें काम कर रही हैं।
ज्योति पार्क निवासी महेंद्र वर्मा रेलवे रोड पर पुरानी कार की खरीद-फरोख्त का काम करते थे। रविवार रात को वह किसी काम से अपनी स्कॉर्पियो कार लेकर फर्रूखनगर की तरफ गए थे। देर रात उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। धनकोट के गंदे नाले के पास सुनसान जगह पर महेंद्र का शव पड़ा मिला था। परिजनों ने एक व्यक्ति पर शक जताया था जिससे पूछताछ की गई, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग सका।